हमसे खरीदें तेल या होर्मुज पर करें कब्जा: जिनके पास तेल की कमी है, वे होर्मुज जाकर खुद ले लें, ब्रिटेन को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की दो टूक

ट्रंप की सख्त सलाह: 'अपनी जंग खुद लड़ें, अमेरिका मदद नहीं करेगा'

हमसे खरीदें तेल या होर्मुज पर करें कब्जा: जिनके पास तेल की कमी है, वे होर्मुज जाकर खुद ले लें, ब्रिटेन को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की दो टूक

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे देशों को 'बहादुरी' दिखाने और होर्मुज जलडमरूमध्य से खुद तेल लाने की चुनौती दी है। उन्होंने साफ किया कि ईरान के खिलाफ साथ न देने वाले देशों की अमेरिका मदद नहीं करेगा। ट्रंप ने देशों को अमेरिका से तेल खरीदने या खुद संघर्ष करने की दोटूक नसीहत दी है।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि जो देश जेट ईंधन की कमी से जूझ रहे हैं उन्हें थोड़ी बहादुरी दिखाकर होर्मुज जलडमरुमध्य जाकर ईंधन ले लेना चाहिए। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर जारी एक संदेश में कहा कि ऐसे देशों को अव्वल तो अमेरिका से कच्चा तेल खरीदना चाहिए, क्योंकि उसके पास यह पर्याप्त मात्रा में है। इसके साथ ही इन देशों को थोड़ी बहादुरी दिखाकर होर्मुज़ का रुख करना चाहिए क्योंकि अमेरिका अब इनकी मदद नहीं करेगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, "ब्रिटेन जैसे देश जिन्होंने ईरान को हराने में शामिल होने से मना कर दिया और जो देश होर्मुज जलडमरुमध्य बंद होने के कारण जेट ईंधन हासिल नहीं कर पा रहे, उनके लिए मेरे पास एक सुझाव है। पहला, अमेरिका से खरीदें। हमारे पास खूब सारा कच्चा तेल है। दूसरा, थोड़ी हिम्मत दिखाएं और जलडमरुमध्य जाकर तेल ले लें।" उन्होंने कहा, "आपको अपने लिए लड़ना सीखना होगा। अब अमेरिका आपकी मदद नहीं करेगा, जैसे आपने हमारी मदद नहीं की। ईरान को तो हराया जा चुका है। मुश्किल काम हो चुका है। जाइए अपना तेल ले लीजिए।"

उल्लेखनीय है कि, 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिया, जिसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ उछाल आया। ब्रेंट क्रूड फिलहाल 112-115 डॉलर प्रति बैरेल है और इससे बनने वाले जेट ईंधन की कमी से भी कई देश जूझ रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान लीग सीनियर मेन्स ए-डिवीजन : जिंक फुटबॉल एकेडमी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, पूरे सीजन में जीते 12 में से 10 मुकाबले राजस्थान लीग सीनियर मेन्स ए-डिवीजन : जिंक फुटबॉल एकेडमी ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, पूरे सीजन में जीते 12 में से 10 मुकाबले
हिंदुस्तान जिंक की जिंक फुटबॉल एकेडमी ने राजस्थान लीग सीनियर मेन्स ए-डिवीजन खिताब लगातार दूसरी बार जीता। युवा टीम ने...
जंपस्टार्ट तकनीक से जन्मा 'गोडावण का बच्चा' 11 दिन से लापता, 50 गार्ड्स का घोंसले के चारों ओर पहरा
महिला आरक्षण पर यूपी विधानसभा में हंगामा : सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जानबूझकर जनता को गुमराह करने लगाया आरोप
आईपीएल-2026 : मुम्बई इंडियंस को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का छक्का, हेनरिक क्लासन रहे प्लेयर ऑफ द मैच
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट : कोलकाता की 5 घंटे देरी से, चंडीगढ़ फ्लाइट भी प्रभावित
मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 95 रूपए प्रति डॉलर