ताइवान को हथियार बेचने का मामला : चीन ने 20 अमेरिकी कंपनियों और 10 अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध, कहा- हथियार देना एक-चीन सिद्धांत का गंभीर उल्लंघन 

वाशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव बढ़ गया 

ताइवान को हथियार बेचने का मामला : चीन ने 20 अमेरिकी कंपनियों और 10 अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध, कहा- हथियार देना एक-चीन सिद्धांत का गंभीर उल्लंघन 

ताइवान को हथियार सप्लाई पर तनाव बढ़ते ही चीन ने 20 अमेरिकी रक्षा कंपनियों और 10 वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन, एल3हैरिस, बोइंग और एंडुरिल इंडस्ट्रीज के प्रमुख शामिल हैं। चीन ने उनकी संपत्तियां फ्रीज कीं और लेनदेन पर रोक लगाई। चीन ने इसे एक-चीन सिद्धांत का उल्लंघन बताया।

बीजिंग। ताइवान को हथियारों की आपूर्ति को लेकर वाशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव बढ़ गया है। चीन ने हाल के वर्षों में ताइवान को हथियार बेचने में शामिल 20 अमेरिकी रक्षा कंपनियों और 10 वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन जवाबी उपायों में चीन के भीतर कंपनियों और वरिष्ठ अधिकारियों की चल और अचल संपत्तियों को फ्रीज करना, चीन में संगठनों और व्यक्तियों को उनके साथ लेनदेन, सहयोग और अन्य गतिविधियों में शामिल होने से रोकना और हांगकांग और मकाऊ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों सहित चीन में अधिकारियों के प्रवेश पर रोक लगाना शामिल है, जिन 20 कंपनियों को निशाना बनाया गया है, उनमें नॉथ्र्रॉप ग्रुम्मन सिस्टम्स कॉर्पोरेशन, एल3हैरिस मैरीटाइम सर्विसेज और सेंट लुइस स्थित बोइंग शामिल हैं।

सूची में शामिल 10 व्यक्तियों में रक्षा फर्म एंडुरिल इंडस्ट्रीज के संस्थापक पामर लकी और एल3हैरिस टेक्नोलॉजीज के उपाध्यक्ष जॉन कैंटिलन शामिल हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ताइवान को अमेरिका द्वारा हथियार देना एक-चीन सिद्धांत और चीन-अमेरिका के तीन संयुक्त घोषणाओं का गंभीर उल्लंघन है, चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है और चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को कमजोर करता है।

Read More पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र

 

Read More सरकारी भूमि पर चला जेडीए का बुलडोजर : अवैध कॉलोनी ध्वस्त, सड़कें और टीनशेड बनाकर कर रहे थे अतिक्रमण

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल