सेंटकॉम का दावा: ईरान पर हमला होर्मुज जलडमरूमध्य में बारुदी सुरंग बिछाने से रोकने के लिए था और कुछ नहीं !

आईआरजीसी द्वारा पैदा किए गए तात्कालिक खतरे टालने के लिए किए गए हमले

सेंटकॉम का दावा: ईरान पर हमला होर्मुज जलडमरूमध्य में बारुदी सुरंग बिछाने से रोकने के लिए था और कुछ नहीं !
अमरीकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने स्पष्ट किया है कि ईरान पर हालिया अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य आईआरजीसी को होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग बिछाने से रोकना था। सेंटकॉम ने ईरान के आक्रामकता के दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए की गई थी।

वॉशिंगटन। अमरीकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि ईरान पर हालिया हमले का उद्देश्य ईरानी सेना को होर्मुज जलडमरूमध्य में बारुदी सुरंग बिछाने से रोकना था। सेंटकॉम ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में हुए हमले "आक्रामकता की कार्रवाई" थे। सेंटकॉम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दावा: ईरान के आईआरजीसी ने हाल ही में एक बयान में दावा किया कि आईआरजीसी को होर्मुज जलडमरूमध्य में बारुदी सुरंग बिछाने से रोकने के लिए अमेरिकी सेना द्वारा किए गए हमले 'आक्रामकता की कार्रवाई' थे। यह दावा पूरी तरह से गलत है।"

सेंटकॉम ने एक्स पर कहा "तथ्य: अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तत्काल खतरा पैदा करने वाली आईआरजीसी की सुरंग बिछाने वाली सेना के खिलाफ सीमित और सटीक कार्रवाई की। असल में, ईरान ने खतरा पैदा किया और अमेरिकी सेना ने नागरिक नाविकों, व्यापारिक जहाजों और वैश्विक व्यापार के निर्बाध प्रवाह की रक्षा के लिए इसे खत्म कर दिया।" कमांड का दावा है कि हमले का उद्देश्य व्यापारिक परिवहन और व्यापार के निर्बाध प्रवाह की रक्षा करना था।

एक्सियोस के पत्रकार बराक राविद ने एक अज्ञात अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि अमेरिका ने लराक द्वीप पर ईरानी मिसाइल लॉन्चरों पर हमला किया था। इससे पहले, होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी द्वीप लराक पर कई धमाकों की आवाज सुनी गई थी। इसके बाद, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाजों और पश्चिमी एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी थीं।

 

Read More खरगे का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- विशेषण बदलते रहे, लेकिन सरकार की जनविरोधी नीतियां नहीं बदलीं

Post Comment

Comment List

Latest News

कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘लेजेंडरी मास्टर ऑफ इंडियन आर्ट’ प्रदर्शनी में प्रख्यात कलाकार ज्योति स्वरूप की 1962 और 1964...
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर
भाजपा का मान सरकार पर निशाना : पंजाब के बिजली क्षेत्र को किया बर्बाद, जाखड़ ने कहा- राजनीतिक हितों के लिए बिजली निगम को किया कमजोर
एथर के ‘मीट कोनार्क’ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर मंथन : हेड ऑफ मार्केटिंग ने साझा की कोनार्क की डिजाइन, तकनीक और नवाचार से जुड़ी खूबियां