छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार : खड़गे ने की प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना पड़ेगा इस्तीफा

छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार : खड़गे ने की प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 90 पेपर लीक और नीट विवाद से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। खड़गे ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि छात्रों-युवाओं के हितों की लड़ाई जारी रहेगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि देश में पेपर लीक की घटनाओं से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, लेकिन सरकार छात्रों की चिंता को गंभीरता से लेने के बजाय उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रही है।

खड़गे ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश में 90 पेपरलीक हुए हैं और नीट पेपर लीक प्रकरण के कारण कई परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान छात्रों की आवाज को दहशतगर्द बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार से सवाल पूछता है, उसे देशद्रोही या राष्ट्रविरोधी बताने की कोशिश की जाती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों की गूंज पूरे देश में बुलंद होगी और कांग्रेस छात्रों तथा युवाओं के हितों की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने दावा किया कि छात्रों के बढ़ते आक्रोश के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ेगा।

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रामगढ़ बांध क्षेत्र स्थित जमवाय माता मंदिर के पीछे एक साथ चार लेपर्ड नजर आने से श्रद्धालुओं में दहशत फैल...
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
179 घायल पक्षियों को मिली नई उड़ान की उम्मीद : वन विभाग के उपचार केंद्र में चल रही देखभाल, कबूतर से लेकर बाज और मोर तक
राम मंदिर ट्रस्ट विवाद : सुरजेवाला का केंद्र पर तीखा हमला, बोले- जिन्होंने राम को लूटा, वो देश का क्या करेंगे, ज़रा सोचिए....
सांगानेर को 631 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1538 कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण
4 जुलाई को प्रधानमंत्री जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शिलान्यास, राजधानी को मिलेगी आधुनिक परिवहन व्यवस्था की सौगात