बिहार में बदलाव का केन्द्र की राजनीति पर होगा असर! : राजग के भीतर बदलेंगे समीकरण, तो कांग्रेस तलाशेगी संभावनाएं 

पूर्व में लोकसभा सांसद और केन्द्रीय मंत्री रह चुके

बिहार में बदलाव का केन्द्र की राजनीति पर होगा असर! : राजग के भीतर बदलेंगे समीकरण, तो कांग्रेस तलाशेगी संभावनाएं 

बिहार के राजनीतिक उलटफेर का असर अब राष्ट्रीय राजनीति पर भी दिखने के संकेत। करीब 21 साल मुख्यमंत्री रहे नितिश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में दिल्ली आ रहे। उनके आगमन से कांग्रेस को इंडिया गठबंधन में नई संभावनाएं, जबकि बिहार में भाजपा के नेतृत्व में नई सत्ता समीकरण बनने की चर्चा तेज।

 

 नई दिल्ली। बिहार में हुए बड़े राजनीतिक उलटफेर का असर केन्द्र की राजनीति पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। इससे जहां राजग के भीतरी समीकरण बदलेंगे। वहीं, जदयू प्रमुख नीतिश कुमार के दिल्ली आने से विपक्षी कांग्रेस इंडिया गठबंधन के लिहाज से अपनी संभावनाएं तलाशेगी। गौरतलब है कि करीब 21 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने वाले नीतिश कुमार अब राज्यसभा सांसद के रूप में नई दिल्ली आने वाले हैं। वह पूर्व में लोकसभा सांसद और केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं। जबकि वह दो बार बिहार में भाजपा से नाता तोड़कर राजद के साथ भी सरकार बना चुके। ऐसे में, विपक्षी इंडिया गठबंधन की अगुवाई कर रही कांग्रेस राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से नितिश कुमार में अपनी संभावनाएं तलाशेगी। बिहार में हाल ही में हुए बड़े उलटफेर के बाद माना जा रहा है कि अब नया मुख्यमंत्री पद कोई भाजपा नेता संभालेगा। ऐसे में केन्द्र एवं बिहार में भाजपा की सहयोगी जदयू की राजनीतिक स्थिति कमजोर होने की संभावना है। क्योंकि अब तक नितिश कुमार भाजपा पर हावी रहे हैं। लेकिन अब वह दौर बीते दिनों की बात लग रही है। बस यहीं, कांग्रेस को अपने लिए संभावनाएं दिख रही हैं। माना जा रहा है कि खुद जदयू में भी दिल्ली से लेकर पटना तक उथलकृपुथल मची हुई है।

Tags: Politics

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ