अमेरिका में चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या : ट्रम्प के थे समर्थक, हमलावर को पकड़ा 

राष्ट्रपति ट्रंप ने किर्क की हत्या को जघन्य बताते हुए इस घटना की निंदा की 

अमेरिका में चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या : ट्रम्प के थे समर्थक, हमलावर को पकड़ा 
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक एवं युवा कार्यकर्ता चार्ली किर्क की एक विश्वविद्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक एवं युवा कार्यकर्ता चार्ली किर्क की एक विश्वविद्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रखर युवा वक्ता चार्ली किर्क उटाह प्रांत में आरेम में उटाह वैली विश्वविद्यालय में छात्रों की सभा को संबोधित कर रहे थे। हमलावर ने उन्हें गोली मार दी, जो प्राण घातक सिद्ध हुई। अधिकारियों ने कहा है कि हमलावर को पकड़ लिया गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने किर्क की हत्या को जघन्य बताते हुए इस घटना की निंदा की है। ट्रंप ने कहा कि उनके पास इस क्षति को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चार्ली न केवल उनके लिए मित्र था, बल्कि वह भाई जैसा था। उन्होंने युवा नेता को एक सच्ची प्रेरणा की संज्ञा दी है। राष्ट्रपति ने कहा है कि उनकी जानकारी में चार्ली सबसे साहसी और सिद्धांतवादी व्यक्तित्व थे। ट्रंप ने कहा कि चार्ली ने कभी किसी के लिए संकट नहीं किया। वह अपनी बात कहते थे और दूसरों की सुनने के लिए भी तैयार रहते थे। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग