चीता की गति सीमा पार : एमपी के कूनो से भटक कर इटावा क्षेत्र में पहुंचा चीता शावक, वन विभाग सतर्क

एक माह से बना हुआ है मूवमेंट

चीता की गति सीमा पार : एमपी के कूनो से भटक कर इटावा क्षेत्र में पहुंचा चीता शावक, वन विभाग सतर्क

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से भटका चीता शावक राजस्थान के इटावा क्षेत्र में पहुंचा, हड़कंप मचा। बम्बूलिया से सूखनी सायफन तक उसका मूवमेंट बना हुआ। वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा। शावक एक माह से सीमा क्षेत्र में सक्रिय और हाल में शिकार के कोई संकेत नहीं मिले।

इटावा। मध्यप्रदेश स्थित कूनो सेंचुरी से भटककर एक चीता शावक राजस्थान के इटावा क्षेत्र में पहुंच गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। लक्ष्मीपुरा पंचायत के बम्बूलिया गांव में खेतों में चीता नजर आने की सूचना पर वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और ट्रैकिंग शुरू की। जानकारी के अनुसार शावक बम्बूलिया से शहनावदा होते इटावा नगर के समीप सूखनी सायफन के पास देखा गया। वर्तमान में उसका मूवमेंट इसी क्षेत्र में बना हुआ है और वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। शावक ने लगभग एक किलोमीटर के दायरे में अपना क्षेत्र बना रखा है।

एक माह से बना हुआ है मूवमेंट- कूनो सेंचुरी की टीम के अनुसार यह शावक करीब एक माह पूर्व भटककर राजस्थान के केलवाड़ा क्षेत्र में पहुंचा था और तब से इसका मूवमेंट राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा के आसपास बना हुआ है। पिछले दो से तीन दिन में इसने कोई शिकार नहीं किया है और ट्रैकिंग के दौरान शिकार के संकेत भी नहीं मिले हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईद की रौनक से महके घर-आंगन : अदा की गई नमाज, सेवइयों का लिया आनंद ईद की रौनक से महके घर-आंगन : अदा की गई नमाज, सेवइयों का लिया आनंद
शहर व आसपास के क्षेत्रों में ईद का पर्व हर्षोल्लास और उल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही घरों में...
2050 तक आलसी हो जाएंगे भारतीय : गर्मी से बढ़ेगा हार्ट अटैक-डायबिटीज का जोखिम, लैंसेट रिपोर्ट में 156 देशों के डेटा का एनालेसिस
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस समारोह : पर्यावरण संरक्षण के लिए कई अहम पहलें हुईं साकार, वन क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था और अधिक सशक्त
48 वर्ष की हुई रानी मुखर्जी : अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें 1997 में डेब्यू से फिल्म ‘ब्लैक’ तक के शानदार सफर के बारे में 
एटीएम में ठगी : बातों में उलझाकर युवक का कार्ड बदला, 2.30 लाख रुपये पार
ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्धविराम की संभावना को नकारा, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से गहराया ईंधन संकट
ईद-उल-फितर पर मायावती ने दी देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं: समतामूलक विकास को मिले रफ्तार, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की