'बच्चों को दमन नहीं, न्याय चाहिए'... छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खरगे ने छोड़ा जन्मदिन का जश्न, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई

जन्मदिन छोड़ छात्रों के समर्थन में उतरे खरगे

'बच्चों को दमन नहीं, न्याय चाहिए'... छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खरगे ने छोड़ा जन्मदिन का जश्न, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया। उन्होंने पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के विरोध में अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला करते हुए मंगलवार को कहा कि आज उत्सव का नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने का दिन है। खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश में कहा "कल देश ने छात्रों के शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और सरकारी दमन देखा। न्याय मांग रहे छात्रों की आवाज का जवाब सरकार ने बल प्रयोग से दिया, लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए।"

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन परिस्थितियों में उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। साथ ही जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। खरगे ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि छात्रों की न्याय की मांग का जवाब लाठियों और आंसू गैस से क्यों दिया गया, संसद को लगभग सील क्यों किया और इंटरनेट सेवाएं क्यों बंद की गईं। उन्होंने पूछा कि बार-बार हो रहे पेपरलीक और लाखों युवाओं की पीड़ा की जिम्मेदारी कौन लेगा।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मुद्दे पर संसद में तत्काल विस्तृत चर्चा कराई जाए, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक और राजनीतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें, सुरक्षित डिजिटल प्रश्न बैंक और रैंडमाइज्ड प्रश्नपत्रों पर आधारित छात्र-केंद्रित परीक्षा प्रणाली लागू की जाए, शिक्षा व्यवस्था को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखा जाए तथा परीक्षा में अनियमितता होने पर अनिवार्य पुनर्परीक्षा और छात्रों को मुआवजा देने का कानूनी प्रावधान किया जाए। खरगे ने कहा, "हमारे बच्चों को दमन नहीं, न्याय मिलना चाहिए।"

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित राज्य स्तरीय प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों से देरी के कारणों...
CM योगी का बड़ा ऐलान: यूपी में विदेशी आक्रांताओं के नाम पर नहीं होंगे मेले, महाराजा सुहेलदेव को मिलेगा सम्मान
ईरान का बड़ा पलटवार: कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, कई रक्षा प्रणालियां नष्ट करने का दावा
जयपुर को विकास का 219 करोड़ का तोहफा, पार्क और सड़क परियोजनाओं को मिली हरी झंडी
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- AAP देगी कानूनी और मेडिकल मदद, हेल्पलाइन जारी
युवा कांग्रेस का बड़ा दावा: घायल और परेशान छात्रों को मिलेगा भोजन, मेडिकल और कानूनी सहयोग; हेल्पलाइन जारी
जयपुर में ‘चाइनीज ड्रैगन फ्रूट’ का क्रेज : 100 रुपए में 3 नग बेच रहे विक्रेता,  अनोखे फल को देख उमड़ रही खरीदारों की भीड़