अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार चीन : तैयार किया दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, बादल से ऊपर गुजरेंगी गाड़ियां 

यह एफिल टॉवर के कुल वजन का तीन गुना है

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार चीन : तैयार किया दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, बादल से ऊपर गुजरेंगी गाड़ियां 

हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज लंदन के गोल्डेन गेट ब्रिज से 9 गुना ऊंचा है। वहीं पेरिस के एफिल टॉवर की ऊंचाई से यह दोगुना है। 

बीजिंग। चीन ने एक बार फिर इंजीनियरिंग का कमाल दिखाया है। चीन के इंजीनियरों ने दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाने का कारनामा किया है। चीन के हुआजियांग में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल की हैरान करने वाली ड्रोन फुटेज सामने आई है, जिसमें इसे बनते हुए दिखाया गया है। पुल को इस साल खोला जाना है। हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज लंदन के गोल्डेन गेट ब्रिज से 9 गुना ऊंचा है। वहीं पेरिस के एफिल टॉवर की ऊंचाई से यह दोगुना है। 

हैरतअंगेज फुटेज में पुल के निर्माण कार्य में जुटे इंजीनियर काम को अंतिम रूप देते दिखाई दे रहे हैं। चीन में बन रहा यह पुल इतना ऊंचा है कि निर्माण कार्य के दौरान बादलों को पुल के साथ गुजरते देखा जा सकता है। यह पुल बेइपन नदी के ऊपर बना हुआ है। ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द सन की रिपोर्ट के अनुसार, हुआजियांग ग्रैंड कैनियन पुल 2.9 किलोमीटर लंबा और नदी से 2050 फीट ऊपर है। पुल का केंद्रीय भाग 93 खंडों से बना है और इसका कुल वजन 22,000 टन है। यह एफिल टॉवर के कुल वजन का तीन गुना है।

दुनिया का सबसे ऊंचा पुल
यह पुल अपने उद्घाटन के साथ ही विश्व रेकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है। हालांकि, वर्तमान में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का खिताब चीन के पास ही है। यह गुइझोऊ प्रांत में बेइपानजियांग पुल के नाम है, जो हुआजियांग ग्रैंड कैनियन ब्रिज से लगभग 320 किमी उत्तर में है। चार लेन के यातायात वाले इस पुल का निर्माण 2016 में पूरा हुआ था और यह बेइपान नदी पर 1788 फीट ऊंचा है। हुआजियांग पुल खुलने के बाद स्थानीय लोगों को कनेक्टिविटी में बड़ी राहत मिलने वाली है। वर्तमान में विशाल घाटी को पार करने में कम से कम एक घंटा बिताने के लिए मजबूर होना पड़ता है,  लेकिन इस विशाल पुल को लोगों के लिए खोल दिए जाने के बाद यह दूरी महज 2 से 3 मिनट रह जाएगी। खास बात है कि 29.2 करोड़ डॉलर की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण 2022 में शुरू हुआ था और महज तीन साल में यह खुलने के लिए लगभग तैयार है।

 

Read More तहव्वुर के प्रत्यर्पण का श्रेय लेने की मची है होड़ : क्या दाऊद को नहीं ला पाने का भी लेंगे जिम्मा, खेड़ा ने कहा- यह प्रत्यर्पण हमारी एजेंसियों के 15 वर्षों की मेहनत का परिणाम 

Tags: break

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम रेलवे के उधना स्टेशन पर री-डवलपमेंट कार्य : रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवा उधना के स्थान पर सूरत स्टेशन पर करेगी ठहराव पश्चिम रेलवे के उधना स्टेशन पर री-डवलपमेंट कार्य : रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवा उधना के स्थान पर सूरत स्टेशन पर करेगी ठहराव
इसी प्रकार बीकानेर - बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 17 अप्रैल को बीकानेर से प्रस्थान कर सूरत स्टेशन पर सुबह...
संसद का विशेष सत्र बुलाकर महंगाई पर श्वेत-पत्र जारी करें सरकार : महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन हो गया कठिन, लांबा ने कहा- आंख मूंदे है मोदी सरकार 
नेशनल हेराल्ड मामले में जांच एजेंसी के आरोपपत्र में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम शामिल
भाजपा प्रदेश प्रभारी भाजपा कोर कमेटी की लेंगे बैठक, भजनलाल सहित दोनों उपमुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद
एक शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार : बसों में सवारियों की जेब से चुराता था मोबाइल, नशे के लिए करता था चोरी
गर्मी दिखा रही अपने तीखे तेवर : 45 डिग्री पार पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से लोग परेशान
वायदा बाजार की नरमी का असर : जेवराती सोना और चांदी सस्ते, जानें क्या है कीमत