चीन-अमेरिका संबंध दुनिया का सबसे जरूरी रिश्ता, शी बोले- हम दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने में कर सकते हैं मदद

हमारे संबंध सबसे महत्वपूर्ण : ट्रम्प

चीन-अमेरिका संबंध दुनिया का सबसे जरूरी रिश्ता, शी बोले- हम दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने में कर सकते हैं मदद

ट्रंप-शी की मुलाकात ने अमेरिका-चीन रिश्तों को नई चर्चा दी।** शी जिनपिंग ने दोनों देशों के संबंधों को “दुनिया का सबसे अहम रिश्ता” बताते हुए कहा कि यह कभी पटरी से नहीं उतरना चाहिए। वहीं ट्रंप ने बातचीत को सकारात्मक बताया और शी को “दोस्त” कहकर मजबूत, स्थिर साझेदारी की उम्मीद जताई।

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को चीन-अमेरिकी रिश्तों को दुनिया का सबसे अहम रिश्ता बताते हुए इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके रिश्ते सही राह पर चलें और वह ‘कभी गड़बड़ नहीं हो।’ चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि चीनी और अमेरिकी दोनों महान हैं। चीनी महान देश का बड़ा कायाकल्प करना और अमेरिका को फिर से महान बनाना साथ-साथ चल सकते हैं। उन्होंने ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक दावत के दौरान कहा कि हम एक-दूसरे को सफल होने और पूरी दुनिया की भलाई को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

दोनों नेताओं में हुई क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन बातचीत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राजकीय दौरे के हिस्से के तौर पर इस दावत में शामिल हुए, जहां दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों और वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन बातचीत की। शी ने चीन-अमेरिकी रिश्तों को ‘दुनिया का सबसे अहम आपसी रिश्ता’ बताया और इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्षों की न केवल अपने लोगों के प्रति बल्कि वैश्विक स्थिरता के प्रति भी जिम्मेदारी बनती है।

हमारे संबंध  सबसे महत्वपूर्ण : ट्रम्प

Read More डी.के. शिवकुमार का राज्यपाल पर निशाना, बोले- वाजपेयी को मौका मिल सकता है, तो टीवीके को क्यों नहीं ? 

 जिनपिंग के साथ हुई उच्च स्तरीय बातचीत को ‘सकारात्मक’ बताते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन का संबंध ‘विश्व इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक है।’ उन्होंने दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की भी तारीफ की और कहा कि दोनों राष्ट्र ‘कड़ी मेहनत‘, ‘साहस’ और‘उपलब्धि’ जैसे साझा मूल्यों को मानते हैं। जिनपिंग को ‘अपना दोस्त’ बताते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के रिश्तों की जड़ें बहुत पुरानी हैं, जो शुरुआती व्यापारिक आदान-प्रदान के समय से जुड़ी हुई हैं। जब हम दोनों एकजुट और साथ होते हैं, तो यह दुनिया और भी खास बन जाती है। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों के बीच एक मजबूत और स्थिर साझेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Read More बंगाल में भाजपा का उदय: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पांच अन्य मंत्री भी मंत्रिमंडल में शामिल

Tags: relations

Post Comment

Comment List

Latest News

सरकारी चिकित्सा संस्थानों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय डेंगू दिवस, विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन सरकारी चिकित्सा संस्थानों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय डेंगू दिवस, विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन
कल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अंतर्गत विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन। इस बार राष्ट्रीय डेंगू दिवस डेंगू...
पीएम मोदी का यूएई का दौरा: राष्ट्रपति मोदम्मद बिन जायेद की बात, पांच अरब डॉलर का होगा निवेश, छह क्षेत्रों में सहयोग के समझोते
पेट्रोल और गैस के दामों में बढ़ोतरी : राजस्थान महिला कांग्रेस का गवर्नमेंट हॉस्टल पर प्रदर्शन, दाम बढ़ने के बाद विपक्ष बना हमलावर
केन्द्र सरकार निर्मित है देश का ईंधन संकट : सरकार में बैठे लोगों में दूरदर्शिता का अभाव, खड़गे बोले- जनता को भुगतना पड़ रहा खामियाजा
राजस्थान डैम सेफ्टी रिव्यू पैनल ने बड़े बांधों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा मानसून पूर्व तैयारियों का लिया जायजा
राजस्थान में मौसम का डबल अटैक, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं हीटवेव का कहर
अडानी के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप वापस लेने की तैयारी में ट्रंप प्रशासन, राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर लगाए आरोप