चूहों पर शोध अध्ययन करेगा चीन : नर और मादा चूहों को ले जाएंगे यान से अंतरिक्ष स्टेशन, व्यवहार पर पड़ने वाले असर का होगा अध्ययन 

चालक दल 27 नये वैज्ञानिक शोध करेगा

चूहों पर शोध अध्ययन करेगा चीन : नर और मादा चूहों को ले जाएंगे यान से अंतरिक्ष स्टेशन, व्यवहार पर पड़ने वाले असर का होगा अध्ययन 

उसके अनुकूल उनमें क्या परिवर्तन हुए। प्रवक्ता ने बताया कि अंतरिक्ष में अपने प्रवास के दौरान चालक दल 27 नये वैज्ञानिक शोध करेगा।

जिक्वान। चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग पर चूहों पर वैज्ञानिक शोध करेगा। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी चाईना मैन्ड स्पेस स्पेस एजेंसी (सीएमएसए) ने बताया कि 2 नर और 2 मादा चूहों को शेनझोउ-21 अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष स्टेशन ले जाया जाएगा और उन पर  शोध  किया जाएगा। शेनझोउ-21 को  शुक्रवार रात 11:44 बजे  उत्तर-पश्चिम चीन के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। इस यान से अंतरिक्ष यात्री झांग लू, वू फी और झांग होंगझांग रवाना होंगे।

सीएमएसए के प्रवक्ता झांग जिंगबो ने शेनझोउ-21 के उड़ान भरने से एक दिन पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहली बार है, जब चीन चूहों पर अंतरिक्ष में प्रयोग करने जा रहा है। कक्षा में सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण जैसी अंतरिक्ष की स्थितियों का इन चूहों के व्यवहार पर पड़ने वाले असर का अध्ययन किया जाएगा। झांग ने कहा कि बाद में चूहों को अन्य अंतरिक्ष यान से वापस पृथ्वी पर लाया जाएगा। यहां पृथ्वी पर उन पर फिर से वैज्ञानिक शोध किया जाएगा कि अंतरिक्ष वातावरण में चूहों के विभिन्न ऊतकों और अंगों पर क्या प्रभाव पड़ा और उसके अनुकूल उनमें क्या परिवर्तन हुए। प्रवक्ता ने बताया कि अंतरिक्ष में अपने प्रवास के दौरान चालक दल 27 नये वैज्ञानिक शोध करेगा।

 

Tags: research

Post Comment

Comment List

Latest News

"बाबरी मस्जिद विवाद" पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान, कहा-बाबर कोई मसीहा नही, न बने उसके नाम पर कोई मस्जिद "बाबरी मस्जिद विवाद" पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान, कहा-बाबर कोई मसीहा नही, न बने उसके नाम पर कोई मस्जिद
इकबाल अंसारी ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के नाम पर निर्माण की खबर को चुनावी राजनीति बताया। उन्होंने कहा...
प्रवासी राजस्थानी दिवस पर लॉन्च होंगे CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड
SIR मुद्दे पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 60 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
कानोता पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंड़ाफोड, सात आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल जब्त 
इंडिगो को उड़ानों के परिचालन का भरोसा : करीब 700 रहेंगी रद्द, कहा- स्थिति सामान्य होने की उम्मीद
प्रवासी राजस्थानी दिवस : अपनेपन और विकास के संगम के लिए राजस्थान तैयार, उद्योगपतियों में उत्साह
यूनान के तट पर प्रवासियों से भरी नाव पलटी : कई लोगों की मौत, 2 लोगों को बचाया