चीन का भारत-पाकिस्तान से आग्रह : शांति और संयम रखे, कहा-  तनाव बढ़ने से है बेहद चिंतित 

रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है

चीन का भारत-पाकिस्तान से आग्रह : शांति और संयम रखे, कहा-  तनाव बढ़ने से है बेहद चिंतित 
प्रवक्ता ने कहा कि चीन भारत और पाकिस्तान की स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और तनाव बढ़ने से बेहद चिंतित है।

बीजिंग। चीन ने भारत और पाकिस्तान से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने तथा शांति और संयम रखने का आग्रह किया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रवक्ता ने यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर की।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन भारत और पाकिस्तान की स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और तनाव बढ़ने से बेहद चिंतित है। उन्होंने कहा कि चीन दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने, शांति और संयम रखने, शांतिपूर्ण तरीकों से राजनीतिक समाधान के रास्ते पर वापस आने और ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचने का पुरजोर आग्रह करता है, जिससे तनाव और बढ़ सकता है। प्रवक्ता ने कहा कि यह भारत और पाकिस्तान दोनों के मौलिक हितों के लिए तथा एक स्थिर और शांतिपूर्ण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण होगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी यही चाहता है। चीन इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

Tags: China

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी