धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का आंदोलन, दीपके बोले- अभी दो प्रमुख मांगे पूरा होना बाकी
दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि लोकतंत्र में इस्तीफा पहला कदम है, लेकिन उनकी दो प्रमुख मांगें अभी भी पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने मांग की कि कथित तौर पर नीट विवाद के दौरान आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही 20 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें जवाबदेह बनाया जाए।
दीपके ने कहा कि जब तक दोनों मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने समर्थकों से संघर्ष जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। रिपोर्ट के अनुसार, सीजेपी की जीत के बाद जंतर मंतर पर जश्न का माहौल बना हुआ है।

Comment List