अस्पताल में रबर बैंड से खेलते-खेलते बना डाली 5 हजार किलो की गेंद, क्लॉड के नाम विश्व रिकॉर्ड

क्रेन से तौली गई हाथी के वजन से भी भारी गेंद

अस्पताल में रबर बैंड से खेलते-खेलते बना डाली 5 हजार किलो की गेंद, क्लॉड के नाम विश्व रिकॉर्ड
अस्पताल में रबर बैंड से शुरू हुआ खेल, 11 साल में जुनून बन गया। अमेरिका के क्लॉड पी. मूर ने 5,251.69 किलो वजनी रबर बैंड की विशाल गेंद बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। हीमोफीलिया से जूझते हुए बचपन में शुरू हुआ शौक अब विश्व रिकॉर्ड बन चुका है। क्रेन से तौली गई इस गेंद ने पुराना रिकॉर्ड 1,154 किलो से तोड़ दिया।

अमेरिका। जुनून और लगन हो तो छोटा सा शौक भी इतिहास रच सकता है। अमेरिका के क्लॉड पी. मूर ने इसे सच कर दिखाया है। बचपन में अस्पताल के प्रतीक्षालय में रबर बैंड से खेलकर समय बिताने वाले क्लॉड ने अब 5,251.69 किलोग्राम वजनी रबर बैंड की विशाल गेंद बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह गेंद एक हाथी के वजन के बराबर है। क्लॉड का बचपन आसान नहीं रहा। वह हीमोफीलिया नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थे। इस बीमारी में खून का थक्का जमने में परेशानी होती है, जिसके कारण उन्हें नियमित रूप से अस्पताल और डॉक्टरों के पास जाना पड़ता था। इन लंबे इंतजार के दौरान वह रबर बैंड को एक-दूसरे में फंसाकर छोटी गेंदें बनाया करते थे। यही आदत धीरे-धीरे उनके जीवन का जुनून बन गई।

साल 2015 में उनके सहकर्मियों ने उन्हें रबर बैंड की एक विशाल गेंद बनाने का सुझाव दिया। क्लॉड ने इस विचार को चुनौती के रूप में लिया और काम शुरू कर दिया। शुरुआत में लोगों को उनका यह प्रयास अजीब लगा, लेकिन परिवार और दोस्तों ने उनका साथ नहीं छोड़ा। गेंद का आकार बढ़ता गया और कुछ समय बाद उसे गैरेज में रखना भी मुश्किल हो गया। इसके लिए अलग भंडारण कंटेनर की व्यवस्था करनी पड़ी।

क्लॉड से पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के जोएल वॉल के नाम था, जिन्होंने 2008 में 4,097 किलो की रबर बैंड गेंद बनाई थी। क्लॉड ने इस रिकॉर्ड को एक हजार किलो से अधिक के अंतर से पीछे छोड़ दिया। अगस्त में मिशिगन के डेट्रॉयट स्थित बेले आइल पार्क में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की निर्णायक क्लोई मैकार्थी की मौजूदगी में गेंद का वजन किया गया। दर्जनों लोगों की मदद से गेंद को कंटेनर से निकालकर क्रेन पर लटकाया गया। वजन 5,251.69 किलो सामने आते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियों और नारों से जश्न मनाया। क्लॉड का कहना है कि उन्होंने यह रिकॉर्ड इसलिए बनाया, क्योंकि उन्होंने ऐसा करने का वादा किया था। अब उनका सपना दुनिया से भुखमरी खत्म करने की दिशा में काम करना है।

Tags: claude

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दीपावली महापर्व पर यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी, पढ़े पूरी खबर  दीपावली महापर्व पर यातायात व्यवस्था की जानकारी के लिए क्यूआर कोड और वेबसाइट जारी, पढ़े पूरी खबर 
धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली और गोवर्धन पूजा का त्योहार 6 से 9 नवंबर तक मनाया जाएगा। शहर के बाजारों में...
पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच-सरपंचों की 82.32 प्रतिशत वोटिंग, पढ़े पूरी खबर 
नौकरी छूटी तो घर में बढ़ा तनाव: पत्नी की हत्या कर सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति और फिर...
दिल्ली रैली से दूरी पड़ी भारी, युवा कांग्रेस के 43 पदाधिकारी निलंबित
खिलौनों से खेलने की उम्र में बनाया वर्ल्ड क्लास रिकॉर्ड, जानें 4 साल के बच्चे का कमाल
दुकान में मिला 3745 किलो पटाखों का भंडार : दुकानदार गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
पटाखे जलाते समय सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव, जलने पर 20 मिनट बहते पानी से दें प्राथमिक उपचार