स्वच्छ हवा बुनियादी अधिकार : नागरिकों को अपराधी की तरह क्यों देखती है सरकार, राहुल गांधी ने कहा- संविधान ने दिया विरोध का अधिकार 

सुरक्षा सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए

स्वच्छ हवा बुनियादी अधिकार : नागरिकों को अपराधी की तरह क्यों देखती है सरकार, राहुल गांधी ने कहा- संविधान ने दिया विरोध का अधिकार 

संविधान ने हर नागरिक को शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार दिया है और उनके इस अधिकार की सुरक्षा सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश में वायु प्रदूषण की गंभीर होती स्थिति को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि स्वच्छ हवा हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है, लेकिन जब नागरिक साफ हवा के हक की मांग करते हैं, तो सरकार उनके साथ अपराधी की तरह पेश आती है। गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में सोमवार को कहा कि संविधान ने हर नागरिक को शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार दिया है और उनके इस अधिकार की सुरक्षा सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने लिखा कि स्वच्छ हवा का अधिकार एक बुनियादी मानव अधिकार है। शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार हमारे संविधान द्वारा दी गयी गारंटी का हिस्सा है। जब नागरिक स्वच्छ हवा में जीने की अपनी बुनियादी मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं तो उनके साथ अपराधी की तरह व्यवहार क्यों किया जा रहा है। गांधी ने आरोप लगाया कि वायु प्रदूषण से करोड़ों भारतीय प्रभावित हो रहे हैं, बच्चों और देश के भविष्य को नुकसान पहुंच रहा है, लेकिन वोट चोरी से सत्ता में आई सरकार इस गंभीर संकट को सुलझाने के बजाय चुप बैठी है और और इसका विरोध कर रहे नागरिकों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह जनता की आवाज दबाने के बजाय वायु प्रदूषण के संकट को सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाए और लोगों के जीवन तथा स्वास्थ्य की रक्षा के लिए तुरंत सकारात्मक कार्रवाई करे।

 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्माण कार्य के दौरान बिल्डिंग के झुकने का मामला : जल्द गिराई जाएगी बिल्डिंग, प्रशासन सतर्क निर्माण कार्य के दौरान बिल्डिंग के झुकने का मामला : जल्द गिराई जाएगी बिल्डिंग, प्रशासन सतर्क
एसीपी मालवीय नगर विनोद शर्मा ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते पेट्रोल पम्प को भी बंद करा दिया गया...
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी : खेतों में पाला पड़ना शुरू, फसलों को नुकसान
शिक्षा ही वंचितों के उत्थान की बुनियाद : विश्वविद्यालय छात्रों को सार्वजनिक जीवन और राजनीति को गहराई से समझने के लिए करेंगे प्रोत्साहित, गोयल ने कहा- अगले 25 साल विकसित भारत के लिए होंगे निर्णायक युग
नागरिक-पुलिस सहयोग : निजी हाई स्कूल में 'सेल्फ-डिफेंस और कम्युनिटी पुलिसिंग' पर हुआ प्रभावशाली सत्र; विद्यार्थियों ने भूमिका अभिनय से दिया जन सहभागिता का संदेश
देश सेवा को समर्पित : राजस्थान गृह रक्षा का 63वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न,जयपुर में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
कांग्रेस की दिल्ली में महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक : डोटासरा ने दिए नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश, राजस्थान से 50 हजार लोग होंगे शामिल
हवाई यात्रा के अभूतपूर्व संकट की जिम्मेदारी ले सरकार : यह संकट सरकार के एकाधिकार की नीति का पहला नमूना, शशिकांत सेंथिल ने कहा- सरकार जारी करे श्वेत-पत्र