कश्मीर में फटा बादल : अचानक बाढ़ आने से आवाजाही ठप, मलबे के बहाव के कारण सड़क संपर्क प्रभावित
आपदा में नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं
कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को दो स्थानों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई। भलेसा के कलालगीसर क्षेत्र में मलबा आने से सड़क संपर्क पूरी तरह ठप हो गया और वाहनों की आवाजाही रुक गई। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम सुधरते ही बहाली कार्य शुरू किया जाएगा।
जम्मू। कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को दो स्थानों पर बादल फटने से अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि भलेसा के कलालगीसर इलाके में रात भर हुई भारी बारिश के कारण दो स्थानों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गयी। उन्होंने कहा, मलबे के बहाव के कारण सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
मौसम में सुधार होते ही बहाली का काम शुरू कर दिया जायेगा। प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रख रहा है और निवासियों को संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। इस बीच, इस प्राकृतिक आपदा में जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
Tags: flood
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 Jul 2026 19:04:00
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर अध्ययन के लिए दिल्ली पहुंचे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के प्रतिनिधिमंडल...

Comment List