सीएनजी ने फिर मारी जेब पर चोट : दिल्ली में 3.89 रुपए महंगी, सफर के खर्च का बढ़ा मीटर

जानें अब कितनी हो गई कीमत

सीएनजी ने फिर मारी जेब पर चोट : दिल्ली में 3.89 रुपए महंगी, सफर के खर्च का बढ़ा मीटर
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने शनिवार से CNG के दाम 3.89 रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए। दिल्ली में कीमत 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपए हो गई। नोएडा-गाजियाबाद में 95.59 और गुरुग्राम में 92.01 रुपए प्रति किलो दाम होंगे। अजमेर, पाली व राजसमंद में CNG 96.33 रुपए किलो मिलेगी। कमजोर रुपया और आपूर्ति संकट बढ़ोतरी की वजह हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी की आपूर्ति करने वाली सिटी गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शनिवार से इसके दाम 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिये हैं। आईजीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज से दिल्ली में सीएनजी 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। पहले इसकी कीमत 83.09 रुपये थी। इससे पहले आखिरी बार सीएनजी की कीमत इस साल 26 मई को दो रुपये बढ़ाई गयी थी। मई में चार बार में सीएनजी की कीमत छह रुपये बढ़ी थी। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में एक किलोग्राम सीएनजी आज से 95.59 रुपये का हो गया है। गुरुग्राम में इसकी कीमत अब 92.01 रुपये हो गयी है।

अब मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी 95.47 रुपये प्रति किग्रा, रेवाड़ी में 91.59 रुपये, करनाल में 91.32 रुपये, कैथल में 32.32 रुपये तथा कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 98.31 रुपये प्रति किग्रा के भाव मिलेगी। अजमेर, पाली और राजसमंद में अब सीएनजी की कीमत 96.33 रुपये, मोहाबा, बांदा और चित्रकूट में 93.31 रुपये, हापुड़ में 96.59 रुपये तथा गौतमबुद्ध नगर और ग्रेटर नोएडा में 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट के बीच आपूर्ति बाधित होने से घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के खुदरा दाम काफी बढ़ गये हैं। हालांकि सीएनजी के दाम इस बार तीन महीने बाद बढ़ाये गये हैं। आपूर्ति संबंधी बाधा के अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर पड़ना भी एक कारण है। भारत कच्चे तेल और गैस का शुद्ध आयातक है। इसलिए, विनिमय दर का सीधा असर कीमतों पर पड़ता है।

 

Read More ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 

Tags: cng

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आवारा श्वानों ने  453 को बनाया शिकार, हर दिन औसतन 15 लोग हो रहे डाॅग बाइट के शिकार आवारा श्वानों ने 453 को बनाया शिकार, हर दिन औसतन 15 लोग हो रहे डाॅग बाइट के शिकार
कुत्तों का आतंक: एमबीएस अस्पताल में आए 535 रेबीज केस।
खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र : आपदा पीड़ित नेपाल को जरूरी सहायता देने का आग्रह, एनडीआरएफ की टीमें करे तैनात
निकाय चुनाव : भाजपा में टिकटों पर मंथन तेज, वार्डवार फीडबैक के आधार पर तय होंगे उम्मीदवार
नशे की पुड़िया लेकर घूम रहा था तस्कर : पुलिस ने दबोचा, 1.30 ग्राम स्मैक बरामद
सीएनजी ने फिर मारी जेब पर चोट : दिल्ली में 3.89 रुपए महंगी, सफर के खर्च का बढ़ा मीटर
समस्याओं के बीच गुजर रही जिंदगी, चुनावी वादों पर फिर सवाल, वार्डवासी बोले- जब नेताओं ने नहीं सुनी तो किससे कहें अपनी बात
रूस के हवाई क्षेत्र पर मंडरा रहे थे ड्रोन, वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 313 ड्रोन किए नष्ट