कोलंबिया में कोयले की खदान में विस्फोट: 9 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

बचाव दल ने 6 खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाला

कोलंबिया में कोयले की खदान में विस्फोट: 9 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
कोलंबिया की 'ला सिस्कुडा' खदान में मीथेन गैस और कोयले की धूल के कारण हुए भीषण विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने 6 खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा मानकों और वेंटिलेशन की अनदेखी इस दुखद घटना की मुख्य वजह रही, जिसकी जांच अब शुरू कर दी गई है।

बोगोटा। कोलंबिया में सुताताउसा नगरपालिका स्थित 'ला सिस्कुडा' खदान में हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी है। नेशनल माइनिंग एजेंसी (एएनएम) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने पुष्टि की है कि इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी और छह खनिकों को जीवित बचा लिया गया। घायल श्रमिकों का एक क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि 18 श्रमिक जमीन के नीचे थे और उसी दौरान यह हादसा हाे गया। इनमें से तीन खुद ही सतह पर आने में सफल रहे।

एएनएम के अनुसार, यह घटना खदान के भीतर हुए विस्फोट के कारण हुई। इस खदान का संचालन 'कार्बोनेरस लॉस पिनोस एसएएस' करता है। एजेंसी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि हादसे के समय से ही वह बचाव और राहत कार्यों का समन्वय कर रही है। एएनएम ने यह भी बताया कि नौ अप्रैल को घटनास्थल पर तकनीकी निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद कंपनी को सुरक्षा संबंधी सिफारिशें जारी की गयी थीं। इनमें कोयले की धूल की उपस्थिति के कारण 'अक्रिय प्रणालियों' (इनर्टिंग सिस्टम) को मजबूत करना, मीथेन उत्सर्जन वाले छोड़े गये हिस्सों को सील करना और खदान धंसने व विस्फोट के जोखिमों को दूर करना शामिल है।

एजेंसी ने आगे स्पष्ट किया कि कोयले की खदानों में आमतौर पर मीथेन गैस और कोयले की धूल जमा हो जाती है, इसलिए ऐसी घातक घटनाओं को रोकने के लिए निरंतर निगरानी और उचित वेंटिलेशन आवश्यक है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं.. भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर 'वैचारिक शून्यता' और दिशाहीन नेतृत्व का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव...
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर
पाकिस्तान में सियासी भूचाल: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल, 270 से ज्यादा पीटीआई नेता हिरासत में
राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह