कॉकरोच जनता पार्टी परेशान लोगों की आवाज : भाजपा ने जनता को हिंदू-मुस्लिम में उलझाया, दिपके बोले- इस्तीफा दे धर्मेंद्र प्रधान

रोजगार, आजीविका और आम लोगों की समस्याओं का है असली सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी परेशान लोगों की आवाज : भाजपा ने जनता को हिंदू-मुस्लिम में उलझाया, दिपके बोले- इस्तीफा दे धर्मेंद्र प्रधान
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवर्तक अभिजीत दिपके के आह्वान पर जंतर-मंतर पर हजारों युवा जुटे। पेपर लीक मामलों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए दिपके ने कहा कि देश को हिंदू-मुस्लिम बहस में उलझाया गया, जबकि असली मुद्दे रोजगार और युवाओं का भविष्य हैं।

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवर्तक अभिजीत दिपके ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी किसी पूर्व-नियोजित राजनीतिक रणनीति की उपज नहीं, बल्कि वह सरकार से नाराज लोगों की आवाज बनकर उभरी है और कुछ ही दिनों में  लाखों लोग उससे जुड़ चुके हैं। दिपके और सीजेपी के आह्वान पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर हजारों की तादाद में युवाओं ने एकत्रित होकर कुछ अखिल भारतीय परीक्षाओं में पश्नपत्र लीक होने के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। दिपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनता को हिंदू-मुस्लिम मुद्दों में उलझाकर रखा है, जबकि असली सवाल रोजगार, आजीविका और आम लोगों की समस्याओं का है।

उन्होंने कहा, पिछले पिछले 10-12 वर्षों से हमें हिन्दू-मुस्लिम में उलझाकर रखा गया। क्या हिंदू-मुस्लिम से नौकरियां मिल रही हैं? क्या हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से लोगों के घर अच्छी तरह से चल रहे हैं? आखिर हिंदू -मुस्लिम की राजनीति से फायदा किसे हो रहा है? दिपके ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि कई ताकतें इस आंदोलन को विफल देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा, पिछले 5 दिनों से मैं लगातार आग्रह कर रहा हूं कि हमारा विरोध-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस आंदोलन को विफल होने दें।

उन्होंने दावा किया कि सरकार के खिलाफ बोलने वाले युवाओं और उनके परिवारों में भय का माहौल बनाया जा रहा है। दिपके ने कहा, जब मैं अमेरिका से भारत लौट रहा था, तब मेरी मां रो रही थीं। उन्हें डर था कि सरकार मुझे जेल में डाल देगी। यह केवल मेरी मां का डर नहीं है, बल्कि हर उस मां का डर है, जिसका बेटा सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह संदेश देना जरूरी है कि वे डर की राजनीति से घबराने वाले नहीं हैं। दिपके ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान शुरू हुए एक महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, हम पिछले एक महीने से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं, लेकिन ये लोग ध्यान भटकाने में लगे हैं। हमारे सोशल मीडिया अकाउंट हैक किये जा रहे हैं और पोस्ट हटवाई जा रही हैं। आप हमारी पोस्ट तो डिलीट कर सकते हैं, लेकिन हमें इस जगह से मिटा नहीं सकते। इस बीच, सीजेपी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, लोग पूछते हैं कि आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्या हासिल होता है? इससे यह साबित होता है कि हम जिंदा हैं।

Read More CNG सिलेंडरों से भरा ट्रेलर पलटा, गैस रिसाव से गांव में मची दहशत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कागजों तक सीमित भाजपा सरकार की योजनाएं : धरातल पर नहीं हो रही प्रभावी ढंग से लागू, सैलजा ने कहा- गरीब और जरूरतमंद लोग हो रहे परेशान कागजों तक सीमित भाजपा सरकार की योजनाएं : धरातल पर नहीं हो रही प्रभावी ढंग से लागू, सैलजा ने कहा- गरीब और जरूरतमंद लोग हो रहे परेशान
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार पर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू न करने का आरोप लगाया।...
विभिन्न विभागों की लंबित एवं प्रक्रियाधीन भर्तियों की प्रगति की समीक्षा : कांस्टेबल सहित प्रमुख भर्तियों पर चर्चा, मुख्य सचिव ने दिए कार्रवाईयों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
राबड़ी देवी ने लौटाई अपनी सरकारी सुरक्षा : विरोध में दिया प्रतिरोध, ढाल बनने के लिए आवास पर लगा कार्यकर्ताओं का तांता
राजस्थान के 4 शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, उपलब्धियों को प्रभावी इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से प्रस्तुत करने पर दिया जोर
जेएलएन अस्पताल में हटाए गए 227 नर्सिंग ऑफिसरों का तीसरे दिन भी धरना जारी, खून से लिखा मांग-पत्र सौंपा
उत्तराखंड : अमेजन गोदाम में लगी भीषण आग, चपेट में आने से 2 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत
कॉकरोच जनता पार्टी परेशान लोगों की आवाज : भाजपा ने जनता को हिंदू-मुस्लिम में उलझाया, दिपके बोले- इस्तीफा दे धर्मेंद्र प्रधान