कश्मीर में ठंड का कहर, पर्यटन स्थलों पर शून्य से नीचे तापमान

 15 जनवरी तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा

कश्मीर में ठंड का कहर, पर्यटन स्थलों पर शून्य से नीचे तापमान

कश्मीर में रात के तापमान में फिर से गिरावट आयी।

जम्मू। कश्मीर में रात के तापमान में फिर से गिरावट आयी। पर्यटन स्थलों पर  तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस से कम पहलगाम में शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस कम और सोनमर्ग में शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग श्रीनगर का अनुमान है कि यहाँ 11 और 12 जनवरी के दौरान जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और छिटपुट स्थानों पर बर्फबारी को छोड़कर 15 जनवरी तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा। 

गुलमर्ग के स्कीइंग रिजॉर्ट में पिछली रात को तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस के निचले स्तर तक गिर गया। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पर्यटक स्थल के लिए दिन का तापमान सामान्य से शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। पहलगाम में तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इस अवधि के दौरान दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल के लिए यह सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था।

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सुरम्य सोनमर्ग में मध्य रात्रि के दौरान न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। श्रीनगर में पिछली रात तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0एष्ट कम दर्ज किया गया, और यह इस अवधि के दौरान उस स्थान के औसत तापमान  से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

मौसम कार्यालय ने कहा कि श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में तेज धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ गया और राजधानी का अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दिन के सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम कार्यालय ने कहा कि सीमांत कश्मीर जिले कुपवाड़ा में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम, दक्षिण कश्मीर के पिकनिक स्थल कोकेरनाग में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम और काजीगुंड में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

Read More भाजपा की सच्चाई उजागर : मंत्री के फोन टेपिंग आरोपों की सामने आनी चाहिए सच्चाई, गहलोत ने कहा- भजनलाल शर्मा दे जवाब

 

Read More मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना : कांग्रेस के कार्यकाल में हिन्दू ग्रोथ रेट का नाम देकर हिन्दुओं को किया बदनाम, इनसे मुक्त होकर देश भर रहा है ऊंची उड़ान 

Post Comment

Comment List

Latest News

मजदूरी के बहाने भैंसों के बाड़ों की रैकी कर साथियों को देता था सूचना : कुख्यात गैंग के 3 तस्कर गिरफ्तार, लोडिंग वाहन जब्त मजदूरी के बहाने भैंसों के बाड़ों की रैकी कर साथियों को देता था सूचना : कुख्यात गैंग के 3 तस्कर गिरफ्तार, लोडिंग वाहन जब्त
पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) दिगंत आनन्द ने बताया कि गत माह थाना इलाके से 2 जगहों से भैंस चोरी की...
कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर की नियुक्तियां, संगठन में बनाए 11 प्रदेश उपाध्यक्ष और 9 महासचिव 
वायनाड दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी : बूथ स्तर के नेताओं से करेंगी मुलाकात,  कई कार्यक्रमों में होगी शामिल
अमेरिका में रहने के लिए रिवर्स माइग्रेशन का जोखिम उठा रहे अवैध प्रवासी : पकड़ मे आने से बचने के लिए कनाडा आ रहे वापस, स्थितियों के अनुकूल होने का कर रहे इंतजार 
पायलट ने की गोपाल शर्मा के बयान की निंदा : भाजपा नेता प्रदेश की सद्भाव की मर्यादा को कर रहे तार-तार, माफी मांगे भाजपा
गुजराती गैंग की 2 महिलाएं गिरफ्तार : भीड़भाड़ वाले इलाके में महिलाओं को करती थी टारगेट, बैग में चीरा लगाकर चुराती थी कीमती सामान
फिल्मी स्टाइल में चोरी करने वाले नकबजन गिरफ्तार : दिन में रैकी, रात में अंधरे में हुलिया बदलकर करते चोरी