आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर लगातार चौथी बार महंगा

आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी और रुपये में गिरावट के कारण घरेलू और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर महंगे। 14.2 किग्रा घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 913 रुपये का, कोलकाता में 939 रुपये का, मुंबई में 912.50 और चेन्नई में 928.50 रुपये में मिलेगा।

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल तथा गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों ने रसोई गैस (एलपीजी) के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जबकि 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में 07 मार्च से घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का मिलेगा। यह जुलाई 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता में इसकी नयी कीमत 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हो गयी है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 11 महीने बाद कोई बदलाव किया गया है। इससे पहले 08 अप्रैल 2025 को इसकी कीमत 50 रुपये बढ़ाकर 853 रुपये प्रति सिलेंडर की गयी थी। वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,768.50 रुपये से बढ़कर अब 1,883 रुपये हो गयी है जो अप्रैल 2023 के बाद सबसे अधिक है। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर लगातार चौथी बार महंगा हुआ है। छह दिन पहले 01 मार्च को भी दिल्ली में इसके मूल्य में 28 रुपये की वृद्धि की गयी थी।

कोलकाता में आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1,990 रुपये का, मुंबई में 1,835 रुपये का और दिल्ली में 2,43.50 रुपये का हो गया है। चारों महानगरों में रसोई गैस के दाम में एक समान वृद्धि की गयी है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण कच्चे तेल और गैस का उत्पादन तथा  वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है। इससे इनकी कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। साथ ही रुपया भी ऐतिहासिक निचले स्तर पर है। दोनों कारकों को देखते हुए कीमतों में यह बढ़ोतरी की गयी है।

 

Read More अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 

Read More दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में लगी आग : हादसे में 3 लोगों की मौत, गोदाम में बनी अस्थायी झोपड़ी में रहते थे पीड़ित

Read More कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर

 

 

 

 

Tags: cylinder

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास