पीड़ितों को 10 लाख का मुआवजा : मृतकों का आंकड़ा 72 हुआ, कार्की ने कहा- नेपाल हिंसा में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा 

आर्मी कैंपों में रह रहे पूर्व पीएम

पीड़ितों को 10 लाख का मुआवजा : मृतकों का आंकड़ा 72 हुआ, कार्की ने कहा- नेपाल हिंसा में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा 

नेपाल में जेन-जेड के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा

काठमांडू। नेपाल में जेन-जेड के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। नेपाल की पीएम सुशीला कार्की ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को आपराधिक कृत्य बताया और जांच का भरोसा दिया। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों को 10-10 लाख नेपाली रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। नेपाल हिंसा में मरने वालों की संख्या 72 हो गई है, इनमें 1 भारतीय महिला भी शामिल है।

आर्मी कैंपों में रह रहे पूर्व पीएम
हिंसा के बाद नेपाल के तीन पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली, शेर बहादुर देउबा और पुष्प कमल दहल प्रचंड बेघर हैं। प्रदर्शनकारियों ने 9 सितंबर को इनके घरों को फूंक डाला था। फिलहाल ये सभी आर्मी के कैंपों में रह रहे हैं। इनके समर्थक अपने नेताओं के लिए किराए के मकान ढूंढने में जुटे हुए हैं। 

मंत्रिमंडल गठन पर मंथन 
पीएम सुशीला कार्की मंत्रिमंडल बनाने पर काम कर रही हैं। वे 15 से ज्यादा मंत्रियों के साथ एक मंत्रिमंडल बना सकती हैं। इनमें कानूनी विशेषज्ञ ओम प्रकाश आर्यल, पूर्व सेना अधिकारी बालानंद शर्मा, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आनंद मोहन भट्टराई, माधव सुंदर खड़का, अशीम मान सिंह बसन्यात और ऊर्जा विशेषज्ञ कुलमान घीसिंग शामिल हैं। साथ ही डॉ. भगवान कोइराला, डॉ. संदुक रुइत, डॉ. जगदीश अग्रवाल और डॉ. पुकार चंद्र श्रेष्ठ जैसे लोगों के नामों पर विचार चल रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर