दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला : अपराध, नशा और महिलाओं के खिलाफ घटनाओं पर सरकार पूरी तरह विफल, देवेन्द्र यादव ने कहा- नए उपराज्यपाल निभाएं सक्रिय भूमिका

पुलिस प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम

दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला : अपराध, नशा और महिलाओं के खिलाफ घटनाओं पर सरकार पूरी तरह विफल, देवेन्द्र यादव ने कहा- नए उपराज्यपाल निभाएं सक्रिय भूमिका

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा। बढ़ते अपराध, नशे के कारोबार और महिलाओं के खिलाफ घटनाओं को चिंताजनक बताते हुए उन्होंने ट्रिपल इंजन सरकार को विफल कहा। उपराज्यपाल से हस्तक्षेप और मुख्यमंत्री से गृह मंत्री संग बैठक कर ठोस कदम उठाने की मांग की, लापता मामलों पर चिंता जताई।

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। यादव ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में बढ़ते अपराध, नशे का कारोबार और महिलाओं के खिलाफ घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और ट्रिपल इंजन सरकार इस मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस नेता ने नए उपराज्यपाल से सक्रिय भूमिका निभाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी अपील की है कि वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित के साथ बैठक कर स्थिति पर नियंत्रण के उपाय करें।

यादव ने दावा किया कि जनवरी से मार्च 2026 के बीच करीब 800 लोग लापता हुए, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है। हाईकोर्ट द्वारा चिंता जताने के बावजूद पुलिस प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही है। उन्होंने हाल के हत्या और लूट की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और जनता डर के माहौल में जी रही है। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार सुरक्षा के दावों के बावजूद धरातल पर पूरी तरह असफल साबित हुई है।

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया ‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने आयुष्मान खुराना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी के किरदारों को बेहतरीन तरीके...
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
जनगणना 2027 मुख्यमंत्री ने स्व-गणना में लिया भाग, नागरिकों से राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस महाअभियान में जुड़ने की अपील
शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार