कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा, 'लाडकी बहिन योजना' के खर्च का हिसाब मांगते हुए उठाए भ्रष्टाचार के आरोप

हजारों करोड़ के अतिरिक्त खर्च पर सवाल

कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा, 'लाडकी बहिन योजना' के खर्च का हिसाब मांगते हुए उठाए भ्रष्टाचार के आरोप
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकार पर 'लाडकी बहिन योजना' में भारी बजटीय हेरफेर का आरोप लगाया है। उन्होंने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि तय बजट से करीब 3,541 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए गए, जिसका सरकार के पास कोई स्पष्ट हिसाब-किताब नहीं है।

नई दिल्ली। कांग्रेस की सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने महाराष्ट्र सरकार की 'लाडकी बहिन योजना' को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाये हैं। श्रीनेत ने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट से पता चलता है कि योजना के नाम पर निर्धारित बजट से हजारों करोड़ रुपये अधिक खर्च किये गये, जिसका सरकार के पास कोई स्पष्ट हिसाब नहीं है। उन्होंने कहा कि 'लाडकी बहिन योजना' के लिए 29,693 करोड़ रुपये मंजूर किये गये थे, लेकिन महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने तय बजट से 3,541 करोड़ रुपये अधिक खर्च कर दिये। उनका आरोप है कि इस अतिरिक्त राशि के उपयोग का सरकार के पास कोई स्पष्ट लेखा-जोखा नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि कैग रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि कई अवसरों पर योजना के लिए तत्काल धन की आवश्यकता नहीं होने के बावजूद फंड निकाल लिए गये। इससे वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को "अतिरिक्त खर्च" बताकर छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे का जवाब सरकार को देना होगा और इस पूरे मामले की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन