कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ेंगी चुनाव, केजरीवाल ने तोड़ा गठबंधन : माकन 

पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे

कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ेंगी चुनाव, केजरीवाल ने तोड़ा गठबंधन : माकन 

आरोप लगाया कि कांग्रेस हरियाणा एवं दिल्ली में ‘आप’ से गठबंधन करना चाहती थी।

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी दंगल में उतरे राजनीतिक दल में भी आरोप-प्रत्यारोप की तीव्रता बढ़ रही है। देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने दिल्ली में पिछले 10 साल से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने समझौते की बातचीत चलने के बावजूद एकतरफा तरीके से गठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने पार्टी के नए मुख्यालय में दावा किया कि हम राजधानी में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि कांग्रेस के कमजोर होने से केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा मजबूत होती है।

यह बात ‘आप’ को समझनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हरियाणा एवं दिल्ली में ‘आप’ से गठबंधन करना चाहती थी। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के बाद जेल से बाहर आते ही एकतरफा तरीके से गठजोड़ तोड़ने की घोषणा कर दी, जबकि दोनों ही दलों ने लोकसभा चुनाव दिल्ली में साथ लड़ा था। माकन ने कहा कि अब कांग्रेस के पास राजधानी में मजबूती से चुनाव लड़ने के अलावा क्या विकल्प है। माकन ने दावा किया कि करीब दो दर्जन से ज्यादा पार्टी उम्मीदवार पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में हैं और विधानसभा चुनाव परिणाम बताएंगे कि कांग्रेस की दिल्ली में प्रभावशाली मौजूदगी है। 

 

Tags: kejriwal

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर