ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : पार्टी ने की देशभर में आंदोलन की घोषणा, वेणुगोपाल बोले- मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा विरोध

अब तक के उनके निर्णय केा पलटना चाहिए

ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : पार्टी ने की देशभर में आंदोलन की घोषणा, वेणुगोपाल बोले- मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा विरोध
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘वोट चोरी’ के कथित खुलासों के बाद पार्टी 25 सितंबर को निर्वाचन आयोग कार्यालयों और 28 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकालेगी। कांग्रेस ने उनके कार्यकाल के फैसलों व मतदाता सूची बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन करने की घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव-संगठन केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहले दिन से ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में हो रहे चुनाव में बड़े पैमाने पर 'वोट चोरी' की कवायद को उजागर कर रहे हैं। उनका कहना था कि एक दिन पहले जो खुलासे सामने आये हैं। उन खुलासों के बाद लोकतंत्र के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त का कथित राष्ट्रविरोधी कृत्य स्पष्ट रूप से सामने आ गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरेगी और उसने अपनी सभी प्रदेश इकाइयों को 25 सितंबर को अपने राज्य के निर्वाचन आयोग कार्यालयों तक बड़े पैमाने पर विरोध मार्च आयोजित करने को कहा है। इन प्रदर्शनों में ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी, उन्हें पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए सभी निर्णयों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग की जाएगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आंदोलन के दूसरे चरण में सभी जिला कांग्रेस समितियां 28 सितंबर को अपने जिलों में कलेक्ट्रेट तक इसी तरह के विरोध मार्च निकालेंगी। वेणुगोपाल ने मांग की है कि ज्ञानेश कुमार को हटाने के साथ ही उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए और जो निर्णय उन्होंने अब तक लिए हैं, उनको पलट दिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।

Tags: arrest

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन
टूरिज्म एक्सपो जापान 2026 में राजस्थान पर्यटन ने प्रदेश की विरासत, संस्कृति, कला और पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर...
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत, PM Modi ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा
Weather Update : मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 42.4 डिग्री
जर्जर भवन में 42 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने को मजबूर
महापौर की कुर्सी के लिए कल होगा मतदान, पार्षदों को लाने होंगे तीन दस्तावेज
छिंदवाड़ा: गुस्साए हाथी ने मचाया उत्पात, बुजुर्ग किसान को सूंड से पटककर किया घायल ; ग्रामीणों में दहशत
अजमेर नगर निगम की नई मेयर अनामिका शर्मा और डिप्टी मेयर हेमंत शुक्ला ने किया पदभार ग्रहण, कहा- सभी 80 पार्षदों को साथ लेकर करेंगे शहर का विकास