कांग्रेस की बड़ी घोषणा: ओबीसी प्रकोष्ठ 7 अगस्त से शुरू करेगा ‘मंडल यात्रा’, जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित 

संवैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूक करना

कांग्रेस की बड़ी घोषणा: ओबीसी प्रकोष्ठ 7 अगस्त से शुरू करेगा ‘मंडल यात्रा’, जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित 
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति का अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ सात अगस्त से पूर्वी विदर्भ में पांच दिवसीय राज्य-व्यापी 'मंडल यात्रा' निकालेगा। नागपुर के संविधान चौक से शुरू होकर वर्धा के सेवाग्राम में समाप्त होने वाली इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जातिगत जनगणना और ओबीसी आरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है।

नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति का अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ सात से 11 अगस्त तक पूर्वी विदर्भ में पांच दिन की राज्य-व्यापी “मंडल यात्रा” शुरू करेगा। ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यशपाल भिंगे ने कहा कि “हर एक ओबीसी बनेगा कांग्रेसी” के नारे के साथ शुरू होने वाली यह यात्रा अपने पहले चरण में छह जिलों, 63 तहसीलों, 32 विधानसभा क्षेत्रों और छह लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जनसभाएं, कार्यकर्ताओं की रैलियां, प्रेस कॉन्फ्रेंस और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका मकसद संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि यात्रा की शुरुआत सात अगस्त को नागपुर में संविधान चौक पर एक जनसभा के साथ होगी। इसके बाद यह यात्रा कामठी, रामटेक, मोहाडी और तुमसर से होते हुए गोंदिया पहुंचेगी, जहां पहले दिन का समापन एक जनसभा के साथ होगा। आठ अगस्त को यात्रा गोंदिया, अर्जुनी, सकोली और लाखनी से होते हुए भंडारा पहुंचेगी। तीसरे दिन यात्रा पौनी, ब्रह्मपुरी, वड़सा और अरमोरी से गुजरेगी और गढ़चिरौली में एक जनसभा के साथ समाप्त होगी। चौथे दिन यात्रा सावली, मूल, पोंभुर्णा, राजुरा और बल्लारपुर से होते हुए चंद्रपुर पहुंचेगी तथा 11 अगस्त को अंतिम चरण में भद्रावती, वरोरा और हिंगनघाट को कवर किया जाएगा और यात्रा वर्धा के सेवाग्राम में एक भव्य जनसभा के साथ संपन्न होगी।

भिंगे के अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य मंडल आयोग के सिद्धांतों को आगे बढ़ाना और साथ ही ओबीसी समुदायों को उनके संवैधानिक अधिकारों और समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारे और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मूल्यों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ओबीसी प्रकोष्ठ जाति आधारित जनगणना, ओबीसी आरक्षण की सुरक्षा, राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने और सामाजिक न्याय आंदोलन में वंचित और हाशिए पर रहने वाले वर्गों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी समर्थन जुटाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक