Congress का BJP पर हल्लाबोल: छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा, Rahul ने कहा- अपने भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज

एमपीएससी (MPSC) जैसी संवैधानिक संस्था की साख पर उठाए सवाल

Congress का BJP पर हल्लाबोल: छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा, Rahul ने कहा- अपने भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, रुकी भर्तियों और एमपीएससी जैसी संस्थाओं के अवमूल्यन से छात्रों का व्यवस्था से भरोसा उठ चुका है। उन्होंने सरकार से छात्रों की वाजिब मांगें मानकर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में छात्र आंदोलन को लेकर कहा है कि हजारों छात्र शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर हैं और इसकी वजह सिर्फ एक परीक्षा या भर्ती नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम से उनका टूट चुका भरोसा है। राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि केंद्र हो या राज्य, भाजपा सरकार से हर छात्र त्रस्त है। पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रावासों में अमानवीय हालात, खराब भोजन और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) में धोखाधड़ी जैसी समस्याओं से छात्र परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि अब महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) जैसी संवैधानिक संस्था पर कब्जा कर उसकी विश्वसनीयता भी बर्बाद कर दी गई है। कांग्रेस नेता ने कहा, “अपने सफल भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज है। सरकार उनकी आवाज सुनकर तुरंत कार्रवाई करे, वरना न्याय मिलने तक ‘छात्रों की गूंज’ बढ़ती ही जाएगी।”

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में ‘सुरों की त्रिवेणी’ कार्यक्रम में लोकप्रिय गीतों से समझाए रागों के रहस्य, रवि-मदन मोहन और रविंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि जयपुर में ‘सुरों की त्रिवेणी’ कार्यक्रम में लोकप्रिय गीतों से समझाए रागों के रहस्य, रवि-मदन मोहन और रविंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि
जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित 'सुरों की त्रिवेणी' कार्यक्रम में लोकप्रिय फिल्मी गीतों के माध्यम से शास्त्रीय संगीत...
पुतिन से मिले ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ और कुशनर, रूस-अमेरिका ने यूक्रेन शांति वार्ता के अगले कदमों पर की चर्चा
गोगा नवमी पर जयपुर में जाहरवीर गोगामेडी पर भव्य आयोजन, चूरमा-दाल बाटी का लगा भोग; भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी
हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका: चार मंत्रियों की पद पर रहते मौत, सुदिव्य कुमार के निधन से झारखंड में शोक की लहर
मंदिर में प्रसादी करने पर हुक्का-पानी बंद परिवार पर 1.51 लाख रुपए का जुर्माना, गोगुन्दा क्षेत्र में सामाजिक बहिष्कार का मामला; 5 पंचों समेत 11 लोगों पर एफआईआर
हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, किसानों के लिए फसल सलाह भी जारी
अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों की पॉलीग्राफ जांच: गोपनीय हथियारों की जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप, ट्रंप बेहद नाराज