संविधान ने दिया सरकार बदलने का अधिकार, सुरक्षा कवच को तोड़ने की हो रही है कोशिश : प्रियंका

सदन ने पूरी शांति के साथ सुना

संविधान ने दिया सरकार बदलने का अधिकार, सुरक्षा कवच को तोड़ने की हो रही है कोशिश : प्रियंका
भारत के लोगों में जल रही है। इस ज्योत ने हर भारतीय को शक्ति दी है कि उसे न्याय मिलने का अधिकार है, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की क्षमता है। 

नई दिल्ली। कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत के संविधान को देश के आम नागरिकों के लिए न्याय, अभिव्यक्ति, अधिकारों का सुरक्षा कवच बताया और सरकार पर आरोप लगाया कि देश में जनता पर सुरक्षा के इस कवच को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन देश साहस के साथ फिर से उठेगा और कहेगा कि सत्यमेव जयते। लोकसभा में भारत के संविधान की 75 वर्षों की यात्रा पर चर्चा में विपक्ष की ओर से वाड्रा के पहले भाषण को सदन ने पूरी शांति के साथ सुना। उन्होंने कहा कि देश में विवाद एवं संवाद की परंपरा शुरू से रही है। हमारी आजादी की लड़ाई अहिंसा एवं सत्य पर इसी परंपरा के कारण चल सकी। आजादी की लड़ाई में देश को लेकर लेकर जो सामूहिक आवाज उठी, वही संविधान के रूप में दर्ज हुई। उन्होंने कहा कि ''हमारा संविधान इंसाफ, उम्मीद, अभिव्यक्ति और आकांक्षा की वो ज्योत है, जो भारत के लोगों में जल रही है। इस ज्योत ने हर भारतीय को शक्ति दी है कि उसे न्याय मिलने का अधिकार है, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की क्षमता है। 

इस संविधान ने हर देशवासी को ये अधिकार दिया है कि वो सरकार बना भी सकता है और सरकार बदल भी सकता है। देश के संसाधनों पर उसका अधिकार है। देश बनाने में उसकी भागीदारी है। इस ज्योत ने हर हिंदुस्तानी को ये विश्वास दिया कि देश की संपत्ति में उसका भी हिस्सा है। उसे एक सुरक्षित भविष्य का अधिकार है। उम्मीद और आशा की ये ज्योत मैंने देश के कोने-कोने में देखी है। वाड्रा ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 10 साल के शासन के दौरान संविधान के इस सुरक्षा कवच को तोड़ने का प्रयास किया। आरक्षण को हटाने के लिए लैटेरल इंट्री लायी गयी है। संविधान को बदलने काम करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ये संविधान संविधान इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इस चुनाव में हारते-हारते जीतने के बाद उन्हें पता चल गया है कि जनता ने संविधान को बचाया है और जनता ऐसा होने नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की गंभीरता कितनी है। यह इस बात से पता चलता है कि जब हमने जाति जनगणना की बात कही तो उन्होंने भैंस की चोरी की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान से आर्थिक न्याय के लिए भूमि बदलाव सुनिश्चित किये। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता को लगता है कि कोई आर्थिक नीति बनेगी, तो उसके लाभ के लिए बनेगी। जमीनों के कानून का संशोधन लोगों की भलाई के लिए होगा, लेकिन ऐसा सिर्फ एक उद्योगपति के लाभ के लिए हो रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को वोट बैंक में बदला गया है, लेकिन नारी शक्ति को अधिकार दस साल बाद देंगे। दस साल कौन इंतजार करेगा। 

उन्होंने कहा कि सरकार का हर नेता सालों पुरानी बातें करके कहता है कि नेहरू जी ने ऐसा किया वैसा किया। तो उन्हें बात भी करनी चाहिए कि क्या स्थिति है। कृषि कानून एक उद्योगपति के लिए बन रहे हैं। गोदाम एक उद्योगपति के लिए दिये जा रहे हैं। खान, बंदरगाह, हवाईअड्डे सब एक ही उद्योगपति को दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमलोगों में धारणा बनती जा रही है कि यह सरकार अडानी के मुनाफे के लिए चल रही है। जो अमीर है वह और अमीर हो रहा है, जो गरीब हैं, वो और गरीब हो रहा है। वाड्रा ने कहा कि सरकार के लोगों को भी अपनी गलती स्वीकार करके माफी मांगनी चाहिए। यदि वे मतपत्रों से चुनाव करा लें तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। महाराष्ट्र, गोवा की सरकारों को पैसे के बल पर गिरा दिया गया। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपी नेताओं के भारतीय जनता पार्टी में आने पर तंज कसते हुए कहा कि इनके यहां वाशिंग मशीन लगी है। जो जाता है, वह धुल जाता है। कई लोग हमारे यहां थे जो अब उधर बैठे हैं। वे धुल गये हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि जो संविधान को माथे से लगाते हैं, लेकिन संभल एवं मणिपुर पर न्याय की गुहार को अनसुना कर देते हैं। उन्होंने कहा कि ये भारत का संविधान है, संघ का विधान नहीं है।

Read More चार शुभ योगों के दुर्लभ संयोग में रखेंगे निर्जला एकादशी व्रत : मंदिरों में रहेगी दान-पुण्य की धूम, सजेगी विशेष झांकी

 

Read More गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला

Tags: gandhi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन
मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोली। जगह-जगह जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों और जाम से लोग परेशान।...
मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले
मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ