मंडियों से समाप्त किया जाएगा भ्रष्टाचार : मजदूरों और व्यापारियों के लिए नहीं है सुविधा, रेखा गुप्ता ने कहा- आप की सरकार में विकास कार्य नहीं होने से कूडा घर में तब्दील हुई मंडी 

मंडियों को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बनाकर रखा

मंडियों से समाप्त किया जाएगा भ्रष्टाचार : मजदूरों और व्यापारियों के लिए नहीं है सुविधा, रेखा गुप्ता ने कहा- आप की सरकार में विकास कार्य नहीं होने से कूडा घर में तब्दील हुई मंडी 

सुरक्षा की भी कोई खास व्यवस्था नहीं है। यहां पर हजारों मजदूर और व्यापारी प्रतिदिन काम करते है, लेकिन इनको कोई भी सुविधा नहीं है।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करते हुए दिल्ली की मंडियों को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा करार दिया और कहा कि मंडियों में सफाई, सुरक्षा दुरुस्त करने के साथ साथ यहां से भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। रेखा गुप्ता ने अजादपुर सब्जी मंडी का दौरा करने के बाद कहा कि दिल्ली की सभी मंडियों का बुरा हाल है। पिछले 10 वर्षों में इन मंडियों में किसी भी प्रकार का कोई कार्य हुआ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मंडी में सफाई का बुरा हाल है और सुरक्षा की भी कोई खास व्यवस्था नहीं है। यहां पर हजारों मजदूर और व्यापारी प्रतिदिन काम करते है, लेकिन इनको कोई भी सुविधा नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार में एक भी विकास कार्य नहीं होने की वजह से मंडी कूडा घर में तब्दील हो गयी है। पिछली सरकार ने मंडियों को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बनाकर रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार योजना बनकार दिल्ली की मंडियों का आधुनीकीकरण करेगी। यहां की सफाई व्यवस्था सही की जाएगी और सुरक्षा को पुख्ता किया जाएगा। भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए नई टीम का गठन किया जाएगा, ताकि मंडियों का सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को पेरिस बनाने की बात करने वाली आम आदमी पार्टी को इस मंडी को खड़े होकर देखना चाहिए। भारत के खिलाफ कोई भी देश किसी भी प्रकार शामिल होगा उसका पूरी तरह बहिष्कार किया जाएगा।

 

Tags: laborers

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब दृश्यता के चलते दिल्ली आने वाली...
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा