दिल्ली में भाजपा की सरकार : जनता का AAP से मोहभंग-केजरीवाल हारे चुनावी जंग, आतिशी बोली- जनता का जनादेश स्वीकार

आप के दिग्गज नेता चुनाव हारे

दिल्ली में भाजपा की सरकार : जनता का AAP से मोहभंग-केजरीवाल हारे चुनावी जंग, आतिशी बोली- जनता का जनादेश स्वीकार

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव में आम आदमी पार्टी के संंयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल चुनाव हार गए है।

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से सभी मतगणना केंद्रों में मतों की गिनती चल रही है। चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए है। रुझानों में भाजपा सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 70 सीटों में से भाजपा 48 और आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस बीच रूझानों पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आप पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि और लड़ो आपस में। आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 3 बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन चुके है। शराब स्कैम में जेल से आने के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई है। लोग यहां भाजपा की जीत का जश्न मना रहे है।

इस बार के चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर हुआ है। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव में आम आदमी पार्टी के संंयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल चुनाव हार गए है। केजरीवाल को बीजेपी के परवेश वर्मा ने शिकस्त दी है। इसके अलावा आप के मनीष सिसोदिया को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के तरविंदर सिंह ने इस सीट से जीत दर्ज की है। वहीं कालकाजी सीट से आतिशी चुनाव जीत गई है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराया है।

हार के बाद केजरीवाल ने पहली प्रतिक्रिया दी : उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में हमने बहुत काम किए है। हम जनता का फैसला स्वीकार करते है। हम आगे भी लोगों की सेवा करते रहेंगे। वहीं आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता का जनादेश स्वीकार है।

भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने कहा - दिल्ली में विकास और सुशासन की जीत हुई है। दिल्ली की जनता का धन्यवाद व्यक्त करते है। ऐतिहासिक जीत का अभिनंदन करते है। हम और मजबूती के साथ जनता की सेवा के लिए समर्पित है।

Read More नोएडा में हिंसक प्रदर्शन : 150 गाड़ियां तोड़ीं, 50 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी जमकर पथराव

राष्ट्रीय राजधानी के 11 जिलों के 19 मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। चुनाव प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं। मतगणना में पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गयी। नई विधानसभा में दलीय स्थिति दोपहर तक स्पष्ट हो जायेगी। आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के मुख्यालयों पर मतगणना के नतीजों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गयी हैं।

Read More सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर

जनता का निर्णय सिर माथे : केजरीवाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई देते हुए कहा कि वह जनता का निर्णय विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं और उनका फैसला सिर माथे है। केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि दिल्ली विधानसभा के नतीजे आये हैं। जनता ने जो निर्णय दिया, उसे मैं विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि जिस आशा के साथ लोगों ने भाजपा को बहुमत दिया है, वह उन सभी उम्मीदों और आशाओं पर खरा उतरेगी।

Read More छत्तीसगढ़  में पावर प्लांट में भीषण हादसा : 16 से अधिक मजदूरों की मौत, बॉयलर में हुआ था धमाका

कौन जीता कौन हारा

  • नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए है। उन्हें बीजेपी के परवेश वर्मा ने शिकस्त दी है।
  • जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया चुनाव हारे। बीजेपी के तरविंदर सिंह जीते।
  • कालकाजी सीट से आतिशी चुनाव जीत गई है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराया है।
  • मालवीय नगर से आप की सोमनाथ भारती चुनाव हार गई है। 
  • शालीमार बाग से बीजेपी की रेखा गुप्ता जीतीं। आप की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है।
  • कोंडली से आप के कुलदीप कुमार जीते।
  • त्रिनगर से बीजेपी के तिलकराम गुप्ता जीते।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई होली-दीवाली
चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के बहुमत आने के रुझान स्पष्ट होते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर होली और पटाखे चला कर दीवाली मनायी। दिल्ली में भाजपा सत्ता में काबिज होने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर तथा गले लगा कर बधाई दी। 

मोदी के मार्गदर्शन में चलेगी डबल इंजन की सरकार : सचदेवा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों पर प्रसन्नता व्यक्त की है और दावा किया है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अब डबल इंजन की सरकार चलेगी। मतगणना के रूझान में भाजपा को स्पष्ट बहुत मिलते हुए दिखाई दे रहा है और पार्टी ढाई दशक से ज्यादा समय बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करती हुई दिखाई दे रही है। पिछले 12 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ( आप) के खेमे में निराशा झलक रही है और कांग्रेस का इस बार भी खाता खुलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।  सचदेवा ने मतगणना के रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर आप जनता के साथ बेईमानी करोगे, तो जनता भी ऐसा ही परिणाम देगी। हम जनता के निर्णय का स्वागत करते हैं। यह अभी शुरुआती रूझान है। परिणाम इससे बेहतर आएंगे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। 

रुझानों से बेहतर आएंगे हमारे पक्ष में परिणाम : भाजपा
विधानसभा चुनाव की सुबह आठ बजे से जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों को देखकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खेमे में खुशी की लहर है और पार्टी के तमाम नेता विश्वास व्यक्त कर रहे हैं कि परिणाम इससे भी बेहतर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मतगणना के रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हम अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हमारा मानना है कि अंतिम नतीजे भाजपा के पक्ष में और भी बेहतर और निर्णायक आएंगे। उन्होंने कहा कि शुरुआती रूझान यह दर्शा रहे हैं कि दिल्ली के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों पर कितना भरोसा है। हमारे लिए सकारात्मक परिणाम है। दिल्ली के लोग प्रयोगात्मक राजनीति से तंग आ चुके थे।

दिल्ली मुख्य चुनाव अधिकारी आर. एलिस वाज के अनुसार दिल्ली विधानसभा की सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों के फॉर्म 17 सी सहित चुनाव दस्तावेंजों की जांच पूरी कर ली गयी थी। जांच के दौरान चुनाव आयोग के केंद्रीय प्रेषक उम्मीदवार और उनके एजेंट तथा चुनाव अधिकारी मौजूद रहे। राजधानी के 11 जिलों में मतगणना के लिए 19 केन्द्र बनाये गये हैं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को आयोग और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में रखा गया था। मतगणना केन्द्रों को त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। मतगणना के लिए पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों, माइक्रो प्रेषकों और डाटा अधिकारियों को काम पर लगाया गया है।

रूझानों से आप कार्यालय के बाहर उत्साह फीका
चुनाव के मतगणना के शुरूआती रूझान के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उत्साह का माहौल हैं, वहीं आम आदमी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है और नेता नदारद दिख रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जैसे शुरू हुई आप के कार्यकर्ता झंडों और बैनरों के साथ कार्यालय में पहुंच चुके थे, लेकिन जैसे ही रूझान आने शुरू हुए, तो उनका उत्साह कमजोर होने लगा और धीरे-धीरे नेता कार्यालय से जाने लगे। दूसरी तरफ भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में उत्साह का माहौल बढ़ रहा है और वहां कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में झंडे-बैनर लेकर नारे लगा रहे हैं। ढ़ोल-नगाड़े पहुंचना शुरू हो गए हैं। कार्यालय के बाहर बड़ी-बड़ी स्क्रीनें लगी है, जिसमें मतगणना रूझान भाजपा के तरफ आते ही कार्यकर्ता नारा लगा रहे हैं। 

 

 

Tags: assembly

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास