अमेरिका में मिनियापोलिस अपार्टमेंट में गोलीबारी : संदिग्ध हमलावर समेत 2 लोगों की मौत, घायलों में पुलिस अधिकारी भी शामिल
अधिकारी की चोट की जांच की जारी
मिनियापोलिस। अमेरिका में डाउनटाउन मिनियापोलिस की एक बहुमंजिला इमारत में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें तीन पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध हमलावर भी मारा गया। शुरुआती जांच से पता चला है कि उसकी मौत खुद को गोली लगने से हुई हो सकती है। पुलिस को स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 4:36 बजे 911 पर गोलीबारी की कई कॉल मिलीं। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी लगभग तीन मिनट बाद इमारत में पहुंचे और अंदर घायल लोगों को पाया। साथ ही, उन्हें भारी गोलीबारी और धुंध का सामना करना पड़ा, जिससे कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था।
एक अधिकारी के पैर में गोली लगी, जिससे उसे ऐसी चोट आई, जिससे जान को खतरा नहीं है, जबकि दूसरे अधिकारी की सर्जरी की गई। पुलिस ने बताया कि तीसरे अधिकारी की चोट की जांच की जा रही है, जिससे जान को खतरा नहीं है। सात मरीजों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की बाद में मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में से तीन की गोली लगने से हुई चोटों के लिए सर्जरी की जा रही है।
घटना की जानकारी रखने वाले एक कानून प्रवर्तन अधिकारी के अनुसार, पुलिस को उसी दिन पहले भी उसी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में एक विवाद की जांच के लिए बुलाया गया था, जिसमें शायद एक ऐसा व्यक्ति शामिल था, जिसे घर से बेदखल किया जा रहा था। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे थे कि क्या वही व्यक्ति शूटर था। गोलीबारी के बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की और अधिकारियों, स्वात वाहनों और आपातकालीन कर्मियों ने इलाके को घेर लिया। एहतियात के तौर पर सेंट थॉमस विश्व विद्यालय के मिनियापोलिस कैंपस ने'शेल्टर-इन-प्लेस (सुरक्षित स्थान पर रहने) का आदेश जारी किया।
एफबीआई और'ब्यूरो ऑफ़ अल्कोहल, टोबैको, फायरआम्र्स एंड एक्सप्लोसिव्सÓकी टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने कहा कि राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और उन्होंने घटना पर कार्रवाई करने वाले कानून प्रवर्तन कर्मियों का धन्यवाद किया।

Comment List