दिल्ली की हवा बहुत खराब, प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए ग्रैप-3 लागू

सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली की हवा बहुत खराब, प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए ग्रैप-3 लागू
प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना हुआ है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 दर्ज किया गया। ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू हैं। गैर-दिल्ली बीएस-4 वाहनों की एंट्री पर रोक के साथ निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध है। नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण समिति और यातायात पुलिस लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता का औसत स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 दर्ज किया गया। एहतियाती तौर पर दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत पाबंदियां लागू रहीं। इसके अलावा, दिल्ली सरकार की शीतकालीन कार्ययोजना भी पूरे शहर में लागू है।

इसके तहत गैर-दिल्ली पंजीकरण वाले बीएस-4 मानक के अनुरूप वाहनों के प्रवेश पर रोक सहित प्रदूषण कम करने के कई उपाय किए जा रहे हैं। इनमें मशीनों से सड़कों की सफाई तथा निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध भी शामिल हैं।

नगर निगम और पुलिस भी कर रही कार्रवाई

 दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), नगर निगम सहित संबंधित एजेंसियों की टीमें भी लगातार निगरानी और जांच कर रही हैं। दिल्ली यातायात पुलिस भी प्रदूषण फैलाने वाले और नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई कर रही है। एकीकृत नियंत्रण एवं कमान केंद्र उन्नत तकनीक की मदद से शहरभर की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रहा है।

Read More दिवाली से पहले निवेशकों की बल्ले-बल्ले: तेजी के साथ हुई सप्ताह की शुरूआत, सेंसेक्स 1000 अंक उछला; ये स्टॉक्स करवाएंगे मोटी कमाई

 

Read More योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी

Read More उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित इनोवा नदी में समाई, 4 लोगों की मौत

 

 

Tags: air

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नक्सलवाद मुक्त भारत की पहली दिवाली, मोदी ने बताया अब किससे है खतरा नक्सलवाद मुक्त भारत की पहली दिवाली, मोदी ने बताया अब किससे है खतरा
मोदी ने बस्तर में सीआरपीएफ जवानों के साथ दीपावली मनाते हुए कहा कि देश ने हथियारबंद नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई...
दीपावली की सुबह सब्जी मंडी में आग का तांडव, 6 दुकानें जली
इजरायल की राजनीति में नया मोड़, क्या नेतन्याहू के हाथ से फिसलेगी सत्ता?
पेट्रोल में 31% इथेनॉल : शिवकुमार के दावे से मचा हड़कंप, अब पेश करेंगे सबूत
दीपावली की खुशियों में न भूलें ये जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री भजनलाल ने दिलाया संकल्प
दीपावली पर आमेर में हाथी वीरु का हुआ खास पूजन, तिलक लगाकर बांधी रोली-मोली
अवैध पटाखे के 19 कार्टन बरामद, एक दुकानदार गिरफ्तार