दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से खराब श्रेणी में : ठंड कम होने के बावजूद यह चिंता का विषय, तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान

कोहरे के साथ होने का अनुमान

दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर से खराब श्रेणी में : ठंड कम होने के बावजूद यह चिंता का विषय, तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सर्दियों के कम होते प्रभाव के बीच दिल्ली का तापमान रविवार को अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गयी। यहां इस सप्ताह की शुरुआत में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार के संकेत दिखे थे, लेकिन आज यह 221 पर पहुंचकर फिर से 'खराब' श्रेणी में लौट आयी। दिल्ली में हालांकि ठंड कम होने लगी है, जिससे मौसम हल्का हो गया है और सुबहें साफ होने लगी हैं। इसके बावजूद वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई है। यहां पर 40 में से 24 निगरानी केंद्रों में एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज की गयी है। सर्दियों कम होने से कुछ समय के लिए गर्म दिन और स्वच्छ हवा का अनुभव कराया था, लेकिन सुधार का यह दौर अल्पकालिक प्रतीत हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सर्दियों के कम होते प्रभाव के बीच दिल्ली का तापमान रविवार को अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि रात में यह गिरकर लगभग 11 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ होने का अनुमान लगाया है। विभाग ने दैनिक मौसम बुलेटिन में बताया है कि अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान एक से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्ध होने और इसके एक से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं। वहीं 18 फरवरी को यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि 14,15,16, 19 और 20 फरवरी को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। वहीं, 17 फरवरी को हल्के बादल छाने और 18 फरवरी को सामान्यत: बादल छाये रहने का अनुमान है। अगले सात दिनों तक यहां सुबह के समय धुंध रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग