एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सही : प्रदर्शनकारियों ने किसानों और युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज, सुप्रिया ने कहा- विरोध स्थल को लेकर की जा रही आलोचना गलत

विरोध प्रदर्शन का बचाव करते हुए उसे सही ठहराया

एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सही : प्रदर्शनकारियों ने किसानों और युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज, सुप्रिया ने कहा- विरोध स्थल को लेकर की जा रही आलोचना गलत

युवा कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि इन युवाओं ने कथित तौर पर धोखा देकर भारत मंडपम में प्रवेश किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों और डेटा सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाते हुए एआई शिखर सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का बचाव करते हुए उसे सही ठहराया है। श्रीनेत ने एआई सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का बचाव करते हुए शनिवार को कहा कि प्रदर्शनकारी साहसी हैं और उन्होंने किसानों, युवाओं और ऊर्जा सुरक्षा के समर्थन में आवाज उठाकर किसानों के लिए नुकसानदायक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध कर निडर कदम उठाया है। गौरतलब है कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भारतमंडपम में घुसकर भारत अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया था। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि इन युवाओं ने कथित तौर पर धोखा देकर भारत मंडपम में प्रवेश किया।

कांग्रेस नेता ने इस विरोध प्रदर्शन को गलत बताने वालों को आड़े हाथ लिया और कहा कि मुझे यह जानने की उत्सुकता है कि युवा कांग्रेस के युवाओं ने क्या गलत किया है। युवा कांग्रेस इस देश की आवाज है। युवाओं ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन से कौन नाराज है। नाराजगी किस बात की है। उन्होंने एक कविता की चार पंक्तियां भी उद्धृत की और युवाओं के साहस की सरहाना करते हुए लिखा कि तलवारों की धारों पर, इतिहास हमेशा बनता है। जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है।

कांग्रेस नेता ने विरोध स्थल को लेकर की जा रही आलोचनाओं को भी गलत बताया और कहा कि विरोध करने का एक समय और स्थान होता है। बिल्कुल होता है। समय अभी है। स्थान हर जगह है। विशेषकर तब जब भारत के हितों को एक समझौतावादी सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा हो। इसे स्वीकार कर लें। उन्होंने शुक्रवार को भी प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ की थी और कहा था युवा कांग्रेस के साथी निडर हैं, देश के युवाओं की आवाज हैं। उन्होंने एक समझौतावादी सरकार के खिलाफ देश के किसानों, युवाओं, ऊर्जा सुरक्षा के हक़ में आवाज उठाई। एक ऐसी ट्रेड डील की मुखालिफ़त की जो देश को तबाह कर देगी। देश के युवा देश के साथ ग़लत नहीं बर्दाश्त करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सही : प्रदर्शनकारियों ने किसानों और युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज, सुप्रिया ने कहा- विरोध स्थल को लेकर की जा रही आलोचना गलत एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सही : प्रदर्शनकारियों ने किसानों और युवाओं के समर्थन में उठाई आवाज, सुप्रिया ने कहा- विरोध स्थल को लेकर की जा रही आलोचना गलत
युवा कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि इन...
कान्हा रेस्टोरेंट पर आयकर कार्रवाई : 7.5-करोड़ का सोना जब्त, 25 लाख की नकदी भी सीज; आगे की कार्रवाई में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति मिलने की आंशका
कांग्रेस मुख्यालय के घेराव के दौरान भाजपा युवा मोर्चा और पुलिस में धक्का-मुक्की : पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी 
PM-उच्चतर शिक्षा अभियान की समीक्षा : 330 करोड़ की परियोजनाएं प्रगतिरत, 90 करोड़ व्यय
जयपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची 2026 जारी, मतदाताओं की संख्या 44.35 लाख के पार
भोपाल में कांग्रेस की किसान रैली का नेतृत्व करेंगे खड़गे और राहुल गांधी : देश के अन्नदाताओं की आवाज की जाएगी बुलंद, पार्टी किसानों के सामने रखेगी मुद्दे
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव