UP में बारिश के बावजूद बढ़ा सियासी पारा : राहुल गांधी के दौरे से पहले पोस्टर वार, ‘प्रयागराज आए, झारखंड जाने से क्यों घबराए?’

पोस्टरों पर राहुल गांधी की तस्वीर भी लगाई

UP में बारिश के बावजूद बढ़ा सियासी पारा : राहुल गांधी के दौरे से पहले पोस्टर वार, ‘प्रयागराज आए, झारखंड जाने से क्यों घबराए?’
प्रयागराज में राहुल गांधी के शनिवार के दौरे से पहले विवादित पोस्टरों ने सियासत गरमा दी। पोस्टरों में झारखंड के छात्रों के मुद्दे और नीट को लेकर राहुल पर सवाल उठाए गए। दूसरी ओर कांग्रेस ने स्वागत में पोस्टर-बैनर लगाए हैं। विरोधी पोस्टरों की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली। छात्रों से संवाद के लिए राहुल प्रयागराज पहुंचेंगे।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को प्रस्तावित प्रयागराज दौरे से पहले शहर में जगह-जगह विवादित पोस्टर लगाए जाने से सियासी माहौल गरमा गया है। इन पोस्टरों में राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए झारखंड के छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल उठाए गए हैं। शहर में लगाए गए एक पोस्टर पर लिखा है, जो भाग कर प्रयागराज आए, वह झारखंड जाने से क्यों घबराए, जबकि दूसरे पोस्टर में सवाल किया गया है, जब झारखंड के छात्र मांग रहे न्याय तो राहुल प्रयागराज ड्रामा करने क्यों आए। एक अन्य पोस्टर पर लिखा है, कब आओगे मेरे राहुल, तुम्हें झारखंड बुलाता है। पोस्टरों पर राहुल गांधी की तस्वीर भी लगाई गई है।      

एक पोस्टर में नीट पर हाइपोक्रेसी की भी सीमा होती है, प्रयागराज वाउ, झारखंड छी जैसे शब्द लिखकर राहुल गांधी पर निशाना साधा गया है। हालांकि इन पोस्टरों को किसने लगाया है, इसका अभी पता नहीं चल सका है और किसी संगठन या व्यक्ति ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए हैं। वहीं, उनके विरोध में विवादित पोस्टर सामने आने से पोस्टर वार शुरू हो गया है। राहुल गांधी शनिवार को नीट पेपर लीक समेत छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद कार्यक्रम गूंज के तहत प्रयागराज पहुंच रहे हैं। बारिश के बाद मौसम में ठंडक के बावजूद उनके दौरे से पहले शहर का सियासी तापमान बढ़ा हुआ है।

Tags: political

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में सोमवार को आ सकती है बड़ी गिरावट, अमेरिका के 100% आयात शुल्क वाले विधेयक का दिखेगा असर शेयर बाजार में सोमवार को आ सकती है बड़ी गिरावट, अमेरिका के 100% आयात शुल्क वाले विधेयक का दिखेगा असर
अमेरिकी सीनेट में रूस और ईरान से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने का विधेयक...
डिजिटल हेल्थ, आधुनिक उपकरणों और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं से लैस होगा एसएमएस अस्पताल
फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं बड़ी शर्तें, बोला- धमकी और सैन्य कार्रवाई बंद होने तक नहीं खुलेगा होर्मुज़ जलडमरूमध्य
हिसार में फायरिंग के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़: दोनों तरफ से चली गोलियां, दो आरोपी गोली लगने से घायल
जयपुर: तिरंगा यात्रा के चलते बदलेगा ट्रैफिक प्लान, कई मार्गों पर डायवर्जन; रामनिवास बाग से शुरू होगी यात्रा
पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप