अमेरिकी हेलीकॉप्टर नष्ट होने और हमलों के बावजूद समझौता अब भी संभव, ईरान से समझौते को लेकर और क्या बोले ट्रंप

हमारे बीच बहुत अच्छा समझौता हुआ था और शायद आगे भी होगा : ट्रंप

अमेरिकी हेलीकॉप्टर नष्ट होने और हमलों के बावजूद समझौता अब भी संभव, ईरान से समझौते को लेकर और क्या बोले ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान द्वारा अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर गिराए जाने और उसके जवाब में हुए अमेरिकी हमलों के बावजूद दोनों देशों के बीच समझौते की संभावना बनी हुई है। अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी वायु रक्षा और रडार ठिकानों पर हमला किया। वहीं, ईरान ने चेतावनी दी कि किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अपाचे हेलीकॉप्टर को नष्ट करने के जवाब में किये गये अमेरिकी हमलों के बावजूद ईरान के साथ समझौता अब भी संभव है। ट्रंप ने कहा, मेरा मानना है कि कठोरता से जवाब देना चाहिए। मैंने अपनी पूरी जिंदगी ऐसा ही किया है। हमारे बीच एक बहुत अच्छा समझौता हुआ था और शायद आगे भी होगा। उन्होंने हेलीकॉप्टर नष्ट करने की घटना के जवाब में अमेरिका के हमलों को बहुत मजबूत एवं बहुत जबरदस्त प्रतिक्रिया करार दिया।

ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य में गश्त के दौरान इस्लामिक रिपब्लिक ने अमेरिकी हेलीकॉप्टर को मार गिराया था। राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि इस हमले का जवाब अमेरिका को जरूर देना चाहिए।

अमेरिकी सेंट्रल कमान ने कहा कि उसने आत्मरक्षा में हमले किये हैं। अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आस-पास वायु बल और रडार प्रणाली को निशाना बनाया। अमेरिका के हमलों के बाद, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरानी सेना किसी भी हमले या धमकी का जवाब दिये बिना नहीं छोड़ेगी। उन्होंने अमेरिका से इस इलाके को छोड़ने के लिए कहा।   

Tags: american

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत