उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का लम्बी प्रतीक्षा के बाद विस्तार : 5 पदों पर ताजपोशी, जानें कौन-कौन बने मंत्री
मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें पांच नए मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में शपथ दिलाई। मदन कौशिक चौथी, खजान दास दूसरी बार मंत्री बने, जबकि प्रदीप बत्तरा, राम सिंह कैड़ा और भरत चौधरी पहली बार शामिल हुए। यह विस्तार क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया गया।
देहरादून। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्रित्व वाली मंत्री परिषद (कैबिनेट) में रिक्त पांच पदों पर लम्बे अंतराल के बाद शुक्रवार को नए मंत्रियों की नियुक्ति हो गई। इनमें तीन विधायकों ने पहली बार, एक ने दूसरी और एक ने चौथी बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राजधानी देहरादून में आज सुबह सवा 10 बजे लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हरिद्वार सदर से कई बार विधायक बने तेजतर्रार मदन कौशिक, देहरादून की राजपुर (सुरक्षित) विधानसभा के विधायक और सज्जनता की प्रतिमूर्ति कहे जाने वाले खजान दास, रुड़की के विधायक प्रदीप बत्तरा, भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा और रुद्रप्रयाग से भरत ङ्क्षसह चौधरी को नए मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कैबिनेट विस्तार की एक लम्बे समय से चर्चाएं चल रही थीं। वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बाद अब ये विस्तार क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। कैबिनेट में पिछले लम्बे समय से कुल पांच पद रिक्त थे। इनमें से तीन पद पिछली सरकार से रिक्त चल रहे थे, जबकि वर्तमान सरकार में मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेमचन्द अग्रवाल के त्यागपत्र से दो पद रिक्त हुए। इस तरह कुल पांच पद कैबिनेट में रिक्त चल रहे थे। नए मंत्री के रूप में कैबिनेट के सदस्य बने मदन कौशिक ने चौथी बार मंत्री पद की शपथ ली है, जबकि खजान दास दूसरी बार मंत्री बने हैं। अन्य तीन प्रदीप बत्तरा, भरत चौधरी और राम सिंह पहली बार मंत्री बने हैं।
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्रित्व वाली मंत्री परिषद (कैबिनेट) में रिक्त पांच पदों पर लम्बे अंतराल के बाद शुक्रवार को नए मंत्रियों की नियुक्ति हो गई। इनमें तीन विधायकों ने पहली बार, एक ने दूसरी और एक ने चौथी बार मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
राजधानी देहरादून में आज सुबह सवा दस बजे लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हरिद्वार सदर से कई बार विधायक बने तेजतर्रार मदन कौशिक, देहरादून की राजपुर (सुरक्षित) विधानसभा के विधायक और सज्जनता की प्रतिमूर्ति कहे जाने वाले खजान दास, रुड़की के विधायक प्रदीप बत्तरा, भीमताल से विधायक रामसिंह कैड़ा और रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी को नए मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Comment List