बदरीनाथ धाम के खुले कपाट : धामी ने की पहली पूजा, देशवासियों के शांतिपूर्ण जीवन की कामना की, गेंदे के फूलों से सजाया मंदिर

सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए

बदरीनाथ धाम के खुले कपाट : धामी ने की पहली पूजा, देशवासियों के शांतिपूर्ण जीवन की कामना की, गेंदे के फूलों से सजाया मंदिर

बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 6:15 बजे वैदिक शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। नर-नारायण पर्वतों के बीच स्थित मंदिर में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पहली पूजा की। धाम को 25 कुंतल फूलों से भव्य सजाया गया, जबकि परंपरागत डोलियां पहले ही पहुंच चुकी थीं, माहौल बना आस्था से सराबोर।

बदरीनाथ धाम। उत्तराखंड के नर और नारायण पर्वतों के मध्य स्थित बदरीनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार सुबह 06.15 बजे बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र एवं सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के पावन पल के साक्षी बने। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से देशवासियों के श्रेष्ठ और शांतिपूर्ण जीवन की कामना करते हुए प्रथम पूजा की।

इससे पहले बुधवार को ही उद्दव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई थी, जबकि कुबेर की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची। आज मंदिर परिसर से लेकर आसपास के प्राचीन मठ-मंदिरों को 25 कुंतल ऑर्किड और गेंदे के फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

Tags: badrinath

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

 प्रदेश में बढ़ रहा गर्मी का असर :  अधिकांश जिलों में झुलसाने वाली गर्मी,  44 डिग्री पहुंचा तापमान प्रदेश में बढ़ रहा गर्मी का असर : अधिकांश जिलों में झुलसाने वाली गर्मी, 44 डिग्री पहुंचा तापमान
प्रदेश में गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा। पारा 44 डिग्री के नजदीक पहुंच गया है। सीमावर्ती...
पीएम मोदी ने की बंगाल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान की अपील, सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू
रूस-अमेरिका संबंध सबसे निचले स्तर पर: यह स्थिति बेहद खराब, पैनकिन ने कहा-दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच हुई सीधी बातचीत काफी सार्थक रही
50 हजार का इनामी गिरफ्तार : 12 साल अलग-अलग राज्य में वांटेड, शादी समारोह से घेराबंदी कर दबोचा
मल्लिकार्जुन खड़गे ने की तमिलनाडु और बंगाल के लोगों से की बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील : नागरिकों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आज की लड़ाई, बोले- राज्यों के अधिकारों को कमजोर वाली ताकतों के खिलाफ खड़े होने का समय
पश्चिम बंगाल चुनाव का जयपुर पर असर : लोकतंत्र की पुकार, ठहर गई रफ्तार ; उद्योग से घरों तक कारीगरों का संकट
तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों के लिए मतदान शुरू : सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम ; अभिनेता विजय की साख दांव पर, पीएम मोदी ने की मतदाताओं से वोट डालने की अपील