धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

संविधान की रक्षा के लिए संवैधानिक तरीके से डटे रहने की अपील

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत बताते हुए बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने और हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। गांधी ने युवाओं से संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए डटे रहने की अपील करते हुए सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वान किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देशभर के छात्रों और युवाओं को बधाई देते हुए इस निर्णय को देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम बताया है। गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देशभर के उन सभी छात्रों और युवाओं को हार्दिक बधाई, जिन्होंने अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए मजबूती से संघर्ष किया। प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र और संविधान की जीत बताते हुए उन्होंने कहा कि यह अपने भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले छात्रों की यह बड़ी जीत है।

उन्होंने कहा कि अभी 2 मांगें बाकी हैं। पहली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों और देश के भविष्य का सम्मान करते हुए उनसे माफी मांगें और दूसरी, छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेता ने छात्रों और युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि वे डरें नहीं, बल्कि अपने सम्मान, अधिकार, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संवैधानिक तरीके से डटे रहें।

गांधी ने कहा कि अब किसी को भी युवाओं की आवाज दबाने का साहस नहीं करना चाहिए। किसानों, मजदूरों, गरीबों और सरकार की नीतियों से प्रभावित अन्य वर्गों से भी अपने अधिकारों के लिए संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस सरकार को सत्ता से हटाया जाए।

 

Read More दहेज हत्या केस में पति-सास सहित तीन गिरफ्तार, गला दबाकर विवाहिता की हत्या

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें