केरलम में सीएम का नाम तय करने में कांग्रेस को करनी पड़ रही मशक्कत : वेणुगोपाल, सतीशन और चैन्नीथला प्रमुख दावेदार, भावी सीएम के नाम पर पार्टी में घमासान

सभी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को बुलाया दिल्ली

केरलम में सीएम का नाम तय करने में कांग्रेस को करनी पड़ रही मशक्कत : वेणुगोपाल, सतीशन और चैन्नीथला प्रमुख दावेदार, भावी सीएम के नाम पर पार्टी में घमासान

10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस केरल में अब तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है। चुनाव नतीजों के एक हफ्ते बाद भी केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन और रमेश चैन्नीथला के बीच खींचतान जारी है। आलाकमान ने पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी दिल्ली बुलाया है।

नई दिल्ली। केरलम में दस साल बाद सत्ता में आने के बावजूद कांग्रेस को अपने मुख्यमंत्री का नाम तय करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बीती चार मई को विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के एक सप्ताह बाद भी भावी सीएम के नाम पर पार्टी में घमासान मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व को भावी सीएम का का नाम तय करने में अभी और समय लग सकता है।

इससे पहले दिल्ली से भेजे गए पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक ने सभी जीतने वाले विधायकों से त्रिवेन्द्रम में चर्चा करने के बाद पार्टी आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। वहीं मुख्यमंत्री पद के दावेदार तीन नेताओं केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीशन एवं रमेश चैन्नीथला से पार्टी नेतृत्व से विस्तसार से बात की है।

सभी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया

सूत्रों के अनुसार मंगलवार को पार्टी आलाकमान ने सभी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया है। ताकि उनका भी फीडबैक लिया जा सके। सूत्रों के अनुसार जहां केसी वेणुगोपाल के पक्ष में नेतृत्व के निकट होना माना जा रहा है। वहीं वीडी सतीशन के पक्ष में स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ सहयोगी दलों का समर्थन है। इसी प्रकार रमेश चैन्नीथला की भी पार्टी कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ है। वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

Read More अमेरिका ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन: ईरानी नौकाओं पर ड्रोन हमला, फुजैराह तेल बंदरगाह पर लगी भीषण आग 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा: शी जिनपिंग से होगी खास मुलाकात; व्यापार, ईरान और ताइवान मुद्दों पर चर्चा संभव डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा: शी जिनपिंग से होगी खास मुलाकात; व्यापार, ईरान और ताइवान मुद्दों पर चर्चा संभव
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने बीजिंग पहुंच चुके हैं। इस शिखर सम्मेलन में ईरान युद्ध, होर्मुज...
भ्रष्ट व्यवस्था ने छात्रों के सपनों को कुचला : NEET परीक्षा रद्द को लेकर और क्या बोले राहुल गांधी
गोविन्द डोटासरा ने सरकार पर बोला हमला : कहा- भाजपा संरक्षण में पेपर लीक माफिया सक्रिय, परीक्षाओं की विश्वसनीयता खत्म हुई
देश की खराब आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र जिम्मेदार : कमजोर हो रही अर्थव्यवस्था, अखिलेश बोले- देश के लिए खुद संकट बन गई भाजपा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का आरोप : कहा- भाजपा सरकार ने छात्रों के भविष्य और मेहनत के साथ विश्वासघात किया
ट्रंप के सहयोगियों के हवाले से खबर, पश्चिमी एशिया में सैन्य कार्रवाई फिर शुरू करने पर विचार कर रहे राष्ट्रपति
एसएमएस अस्पताल में बच्चेदानी की विशाल गांठ का सफल ऑपरेशन, मरीज स्वस्थ