उत्तराखंड में लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त : 3 लोगों की मौत, बोल्डर के नीचे दबे कई पशु

बाजार में दुकानों में घुसा पानी

उत्तराखंड में लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त : 3 लोगों की मौत, बोल्डर के नीचे दबे कई पशु
पिछले 3 दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हल्द्वानी में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि चमोली में दुकानों में पानी-मलबा घुस गया। कुहेड़ में गौशाला पर बोल्डर गिरने से कई पशुओं के दबने की सूचना है।

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 3 दिनों से लगातार जारी बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। इस दौरान, विभिन्न दुर्घटनाओं में 3 व्यक्तियों और पशुओं की मौत होने के अलावा, कई लोग और पशु घायल हुये हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार पिछले 24 घण्टे में प्राकृतिक आपदा, सड़क दुर्घटना आदि की सोमवार प्रात: 9:30 बजे तक की अद्यतन जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार, जनपद नैनीताल में रात्रि लगभग 12:54 बजे तहसील हल्द्वानी अन्तर्गत, ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक अज्ञात कार द्वारा पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारने से उसकी मृत्यु हुई है।   

इसके बाद जनपद चमोली में रात लगभग 1:00 बजे वर्षा होने से तहसील नारायणबगड़ बाजार में 6-7 दुकानों में पानी और मलवा घुस गया। इसमें जनहानि की सूचना नहीं है। राजस्व टीम घटना स्थल पर क्षति का आंकलन कर रही है, जबकि बीआरओ द्वारा मलवा को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा आज प्रात: लगभग 9:00 बजे तहसील चमोली के अंतर्गत स्थान कुहेड में एक गौशाला के ऊपर बोल्डर आने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें कुछ पशु दबने को सूचना है।

Tags: Rain

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
सरकार ने 15 दिसंबर 2025 से आउटबाउंड इंटर-स्टेट पोर्टेबिलिटी लागू की थी, जिसके बाद पात्र परिवार राज्य से बाहर स्थित...
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर