बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई

गलत व्यवहार करते हुए उसे खींचकर ले जाने का किया प्रयास

बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई
जमुई में 10वीं की छात्रा से बदसलूकी का वीडियो सामने आने पर राहुल गांधी ने बिहार सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा, छात्रा को सड़क पर रोककर प्रताड़ित किया गया और वह हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही। गांधी ने आरोपियों की पहचान कर पॉक्सो के तहत कार्रवाई और तत्काल न्याय की मांग की। साथ ही पूछा—19 सितंबर की घटना में अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो बेहद विचलित करने वाला है, जिसमें 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा को सड़क पर रोककर प्रताड़ित और अपमानित किया गया तथा छात्रा के साथ अभद्रता की गयी। उन्होंने कहा कि छात्रा हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसके साथ गलत व्यवहार करते हुए उसे खींचकर ले जाने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि वीडियो में नजर आ रहे प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर पॉक्सो के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए और शीघ्र न्याय मिलना चाहिए। गांधी ने सवाल किया कि यदि घटना 19 सितंबर की है, तो आरोपी अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किए गए और बिहार में शाम के समय भी लड़कियां सुरक्षित क्यों नहीं हैं।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट और $101 प्रति बैरल से नीचे फिसलने...
तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर : डेयरी संचालन की मौत, बिना नंबर की थार की तलाश
मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस की साख पर सवाल
बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई
8 दिन बाद ठीक हुआ विमान, जयपुर से खाली दिल्ली रवाना
वैश्विक मंच पर भारतीय कला की तलाश, कलाकारों ने साझा किए गहरे विचार
भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी