डीके शिवकुमार की घोषणा : कर्नाटक में स्कूलों में होगी एआई शिक्षा, छात्रों को एआई कौशल से करेंगे लैस

भविष्य की प्रौद्योगिकी आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार हो सकें छात्र

डीके शिवकुमार की घोषणा : कर्नाटक में स्कूलों में होगी एआई शिक्षा, छात्रों को एआई कौशल से करेंगे लैस
सरकार स्कूली स्तर पर एआई शिक्षा शुरू करेगी। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने गूगल I/O कनेक्ट इंडिया-2026 में देश के पहले AI विश्वविद्यालय, AI इनोवेशन हब और अत्याधुनिक ग्रीन डेटा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। 'बियॉन्ड बेंगलुरु' पहल के तहत अन्य शहरों को भी टेक हब बनाया जाएगा, ताकि कर्नाटक देश की AI राजधानी बन सके।

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार ने मंगलवार को घोषणा की है कि राज्य सरकार स्कूली स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की शिक्षा शुरू करेगी। यह पहल कर्नाटक को देश की एआई राजधानी बनाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (बीआईईसी) में आयोजित गूगल आई/ओ कनेक्ट इंडिया-2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शिवकुमार ने कहा कि छात्रों को शुरुआती स्तर से ही एआई कौशल से लैस किया जाएगा, ताकि वे भविष्य की प्रौद्योगिकी आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने कहा कि राज्य की एआई नीति शिक्षा, नवाचार, आधारभूत ढांचे और समावेशी विकास पर केंद्रित होगी।

शिवकुमार ने देश के पहले और सबसे बड़े एआई विश्वविद्यालय तथा एक एआई इनोवेशन हब की स्थापना की भी घोषणा की। इन संस्थानों का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में उन्नत अनुसंधान, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि बढ़ते एआई पारिस्थितिकी तंत्र को समर्थन देने के लिए बेंगलुरु और राज्य के तटीय क्षेत्रों में अत्याधुनिक हरित डेटा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो एआई आधारित आर्थिक विकास के लिए आवश्यक डिजिटल अवसंरचना उपलब्ध कराएंगे।

शिवकुमार ने बताया कि बियॉन्ड बेंगलुरु पहल के तहत मैसूरु, मंगलूरु, हुब्बली-धारवाड़, बेलगावी और कलबुर्गी को वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि राजधानी के बाहर भी युवाओं को अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी का उद्देश्य लोगों को सशक्त बनाना है, न कि उनका स्थान लेना। इसी सोच के तहत सरकार किसानों के लिए कन्नड़ भाषा में एआई आधारित ऑडियो परामर्श, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और तकनीक आधारित शिक्षा जैसी पहल को बढ़ावा दे रही है।

शिवकुमार ने गवर्नमेंट-फर्स्ट की भी घोषणा की, जिसके तहत राज्य सरकार स्टार्टअप्स द्वारा विकसित नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों को सबसे पहले सरकारी परियोजनाओं में अपनाएगी। उन्होंने गूगल द्वारा गूगल आई/ओ कनेक्ट इंडिया-2026 के आयोजन के लिए बेंगलुरु को चुने जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में उभरा है और राज्य सरकार कर्नाटक को कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस

 

Read More रूसी विदेश मंत्रालय का दावा: यूक्रेनी ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरियों की जबरन लामबंदी तेज, कानूनी छूट के प्रावधानों की अनदेखी

Read More तेज रफ्तार, नशा और खड़ी गाड़ियां बनीं मौत की वजह, सड़क सुरक्षा पर सवाल

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान  बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान 
उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण नियमावली-2014 में संशोधन को मंजूरी दी...
राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार
15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे