डॉ.गुरप्रीत कौर रिश्वत मामला: BJP ने की निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय की जांच, RP Singh बोले- जनता को जवाब चाहिए, बहाने नहीं !

सीएम मान और अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल

डॉ.गुरप्रीत कौर रिश्वत मामला: BJP ने की निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय की जांच, RP Singh बोले- जनता को जवाब चाहिए, बहाने नहीं !
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर दुष्कर्म मामले को दबाने के लिए ₹5 करोड़ रिश्वत मांगने के लगे गंभीर आरोपों की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर सीएम मान और अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर रिश्वत मांगने के लगे आरोप की निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है तथा कहा है कि अगर छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो सीएम मान और अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी क्यों साध रखी है। गौरतलब है कि डॉ. कौर पर दुष्कर्म के मामले को दबाने के लिए पांच करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं।

आरपी सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को लिखा कि पंजाब इस मामले को देख रहा है। राज्य की जनता एक सीधा सवाल पूछ रही है कि इस बेहद गंभीर आरोपों के पीछे सच्चाई क्या है? उन्होंने कहा कि यह कोई ऐसा राजनीतिक विवाद नहीं है, जिसे केवल मीडिया में बयान देकर या साजिश के आरोप लगाकर टाला जा सके। यह आरोप अदालत की कार्यवाही के संदर्भ में सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय पहले ही निर्देश दे चुका है कि मामले की जांच ऐसे अधिकारी से कराई जाए, जो पहले इस मामले से जुड़े न रहे हों। अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी पंजाब सरकार को इस मामले की जांच करने और कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि यह मामला इसलिए और गंभीर हो जाता है क्योंकि इसमें दुष्कर्म की जांच को प्रभावित करने की कथित कोशिश करने का आरोप है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि डॉ. कौर खुद एक महिला हैं और एक पुत्री की मां हैं। वह किसी से बेहतर समझ सकती हैं कि यौन हिंसा के मामले में न्याय पाने के लिए एक महिला और उसके परिवार को किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। यदि ऐसे मामले को प्रभावित करने या दबाने के लिए पैसे मांगे गये हैं, तो जिम्मेदार रास्ता यही है कि वह पंजाब की जनता के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट करें और स्वतंत्र जांच में पूरा सहयोग करें।

सिंह ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल सीएम मान के पीछे नहीं छिप सकते। सीएम मान अपनी पत्नी के पीछे नहीं छिप सकते। जब संवैधानिक तथा मानवाधिकार संस्थाएं इस मामले का संज्ञान ले चुकी हैं, तब कोई भी व्यक्ति यह कहकर इससे बच नहीं सकता कि यह सिर्फ एक राजनीतिक आरोप है। जनता को जवाब चाहिए, मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं।

Read More अजरबैजान-उज्बेकिस्तान संबंधों में नया अध्याय, राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव की यात्रा के दौरान शाश्वत मैत्री संधि पर हस्ताक्षर होंगे

उन्होंने कहा, "मैं किसी को बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के दोषी ठहराने की मांग नहीं कर रहा हूं। मेरी मांग केवल इतनी है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद जांच के जरिए सच्चाई सामने आए। यदि आरोप झूठे हैं, तो जांच यह साबित कर दे। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वे कितने भी शक्तिशाली या प्रभावशाली क्यों न हों। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केजरीवाल ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही की बात की है। अब वही कसौटी उनके अपने दरवाजे पर आ गयी है। यदि आम आदमी पार्टी का मानना है कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं, तो वह सबसे पारदर्शी जांच की मांग क्यों नहीं करती? जांचकर्ताओं के सामने हर सबूत रखने में क्या परेशानी है? आखिर इतनी रक्षात्मक प्रतिक्रिया क्यों?

Read More पटना में छात्रों का हंगामा: सीएम आवास की तरफ कूच, निगेटिव मार्किंग खत्म करने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग

Post Comment

Comment List

Latest News

तिब्बत में भूस्खलन से हाहाकार, लापता लोगों की तलाश के लिए चीन कर रहा हर संभव प्रयास: शी जिनपिंग  तिब्बत में भूस्खलन से हाहाकार, लापता लोगों की तलाश के लिए चीन कर रहा हर संभव प्रयास: शी जिनपिंग
चीन-नेपाल सीमा पर स्थित गिरोंग चेकपॉइंट और तिब्बत क्षेत्र में भीषण भूस्खलन के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सभी लापता...
खरगे के ‘शुद्धिकरण’ और राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस: भाजपा के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान, वेणुगोपाल ने की जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग
3,500 किमी चलेगी ‘आर्ट कार’, राजस्थान की अनकही कहानियां तलाशेगा कार्टिस्ट; 4 सितंबर से शुरू होगा ‘स्टोरीज ऑफ इंडियन सिटीज’ का पहला चैप्टर 
जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा विमानों का शेड्यूल, आधा दर्जन फ्लाइट देरी से रवाना
अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत, 15 लापता; राहत-बचाव अभियान जारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें बढ़ीं तो भारतीय शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 307 अंक गिरकर 76,957 पर बंद
डॉ.गुरप्रीत कौर रिश्वत मामला: BJP ने की निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय की जांच, RP Singh बोले- जनता को जवाब चाहिए, बहाने नहीं !