डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार

रूस ने ट्रंप के बयान का स्वागत किया और शांति की वकालत की

डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन में नए नेतृत्व की मांग करते हुए राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर युद्ध न रोकने और डीजल संकट पैदा करने का आरोप लगाया है। रूस ने ट्रंप के बयान का समर्थन किया है, जबकि जेलेंस्की ने अमेरिका-रूस डीजल समझौते की कड़ी आलोचना की है।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को अब एक नए राष्ट्रपति की जरूरत है। ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए पर्याप्त प्रयास न करने का आरोप लगाया और अमेरिका में डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए भी उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया। टेनसी प्रांत के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, मेरा सुझाव है कि यूक्रेन को नया नेता चुनना चाहिए, जो समझौता कर सके। जेलेंस्की कई समझौते कर सकते थे, लेकिन न जाने क्यों उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया।

रूस ने ट्रंप के इस बयान का स्वागत किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आर्थिक दूत किरिल दिमित्रिव ने 'एक्स' पर लिखा, राष्ट्रपति ट्रंप भी अब उन लोगों में शामिल हो गए हैं, जिनका मानना है कि यूक्रेन को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो शांति पर ध्यान केंद्रित करे, न कि जेलेंस्की की तरह युद्ध भड़काने पर। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान जेलेंस्की के अमेरिका-रूस के बीच हुए डीजल समझौते की तीखी आलोचना के बाद आया है। होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईंधन की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए अमेरिका ने रूस से डीजल खरीदने का सौदा किया है।

यूरोपीय देशों के अधिकारियों ने भी इस सौदे पर निराशा व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि इससे रूस को युद्ध के लिए वित्तीय मदद मिलेगी। पुतिन से बातचीत के बाद ट्रंप ने घोषणा की थी, रूस अमेरिकी और वैश्विक बाजार में तुरंत तीन लाख टन से अधिक डीजल ईंधन की आपूर्ति करेगा, जबकि नवंबर महीने में पांच लाख टन अतिरिक्त डीजल दिया जाएगा। इसके जवाब में जेलेंस्की ने इस कदम को 'पुतिन के लिए उपहार' करार दिया। उन्होंने कहा कि रूस को पेट्रोलियम उत्पाद बेचने की अनुमति देना उस युद्ध में निवेश करने जैसा है, जिसे खत्म किया जाना चाहिए।

अमेरिका-इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद से अमेरिका में डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। ईरान और यूक्रेन में जारी संघर्षों ने मिलकर वैश्विक ऊर्जा संकट खड़ा कर दिया है, लेकिन श्री ट्रंप अमेरिका में डीजल की रिकॉर्ड कीमतों के लिए केवल जेलेंस्की को कसूरवार मान रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने जेलेंस्की से रूसी रिफाइनरियों पर हमले रोकने को कहा था, क्योंकि इससे वैश्विक किल्लत हो रही है। उन्होंने कहा, जेलेंस्की दुनिया के लिए मुश्किलें खड़ी करना चाहते हैं। वह हमारे किसानों और पशुपालकों के लिए डीजल को लेकर समस्याएं पैदा कर रहे हैं।

Read More जयपुर-पुणे की फ्लाइट रद्द : यात्री परेशान, स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट भी प्रभावित

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी  पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 
राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 'ग्राम विकास संकल्प पत्र' जारी किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और...
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार