भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?

यात्रा की तैयारियां शुरू

भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले वर्ष की शुरुआत में भारत दौरे पर आ सकते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और वह स्वयं भारत आकर इसे अंतिम रूप देंगे। उन्होंने जल्द भारत-अमेरिका ट्रेड डील, ऊर्जा सहयोग और इंडो-पैसिफिक साझेदारी में प्रगति की उम्मीद जताई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले वर्ष की शुरुआत में भारत की यात्रा कर सकते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसे अंतिम रूप देने के लिए वह स्वयं भारत आने वाले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह दौरा दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को नई गति देगा। रूबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को भी जल्द अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। उनके अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध दोनों देशों के द्विपक्षीय सहयोग को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ऊर्जा सहयोग पर बोलते हुए रूबियो ने कहा कि भारत, अमेरिका और वेनेजुएला के साथ मिलकर कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिनके पास भारी कच्चे तेल (हेवी क्रूड) को रिफाइन करने की उन्नत क्षमता है, जिससे वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा में उसकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है।

प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए रूबियो ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर एक प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने भारत को अमेरिका का प्रमुख रणनीतिक साझेदार बताते हुए कहा कि दोनों देशों के नेताओं के बीच भरोसेमंद संबंध भविष्य में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करेंगे।

 

Read More सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 31.12 करोड़, आज भी होगी गिनती

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
निकाय और पंचायत चुनावों से पहले राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज। सरकार 50 से अधिक खाली बोर्ड, निगम व...
फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला
इसरो ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल का किया हॉट परीक्षण, उम्मीद के मुताबिक हुआ टेस्ट
राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य