डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान: दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यासों में होगी बड़ी कटौती, किम जोंग उन से रिश्तों का दिया हवाला

अभ्यास निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रहेंगे जारी

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान: दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यासों में होगी बड़ी कटौती, किम जोंग उन से रिश्तों का दिया हवाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दक्षिण कोरिया के साथ उल्ची फ्रीडम शील्ड सैन्य अभ्यास में 'बड़ी कटौती' का निर्देश दिया है। उन्होंने इसे खर्चीला बताते हुए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपने अच्छे संबंधों और ईरान मुद्दे पर दक्षिण कोरिया के रुख को इसकी मुख्य वजह बताया है।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों में "बड़ी कटौती" करने की घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपने "बहुत अच्छे संबंध" और दक्षिण कोरिया के अमेरिका के ईरान को "परमाणु निरस्त्रीकरण" करने के प्रयासों में शामिल होने से इनकार को वजह बताया। यह घोषणा वार्षिक अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास शुरू होने से कुछ घंटे पहले की गई। हालांकि, दक्षिण कोरिया ने कहा कि अभ्यास निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे। उल्ची फ्रीडम शील्ड अभ्यास 17 से 27 अगस्त तक होने हैं और इनमें करीब 18,000 दक्षिण कोरियाई सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर कहा कि वह दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये अभ्यास महंगे हैं और अमेरिका इनकी लागत का बड़ा हिस्सा वहन करता है। उन्होंने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को अभ्यासों में "बड़ी कटौती" करने का निर्देश दिया है। उन्होंने दक्षिण कोरिया के ईरान संबंधी अमेरिकी प्रयासों में शामिल होने से इनकार की भी आलोचना की। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से ईरान के परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रयास में शामिल होने को कहा था, लेकिन सियोल ने इससे इनकार कर दिया। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सैन्य अभ्यास पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। इन अभ्यासों का उद्देश्य संभावित उत्तर कोरियाई आक्रामकता से निपटने के लिए दोनों देशों की सैन्य तैयारियों को मजबूत करना है। उत्तर कोरिया ने इन अभ्यासों की निंदा करते हुए इन्हें "आक्रामक युद्ध की तैयारी" बताया है और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। प्योंगयांग ने हाल में बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण भी किए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति की घोषणा किम जोंग उन के साथ उनकी कूटनीतिक नजदीकी के बीच हुई है। ट्रंप और किम ने उनके पहले कार्यकाल में कई उच्चस्तरीय बैठकें की थीं लेकिन उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर वार्ता 2019 में टूट गई थी। जून 2019 में ट्रंप सैन्य सीमांकन रेखा पार कर उत्तर कोरिया में प्रवेश करने वाले पहले मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे। दक्षिण कोरिया और अमेरिका सात दशक से अधिक समय से सैन्य सहयोगी हैं। दक्षिण कोरिया में करीब 28,500 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उत्तर कोरिया द्वारा रूस के यूक्रेन युद्ध में समर्थन के कारण उसके सैनिकों को आधुनिक युद्ध का महत्वपूर्ण अनुभव मिला है। ट्रंप पहले भी दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यासों की लागत और अमेरिकी सैनिकों की तैनाती पर सवाल उठाते रहे हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने किम जोन उन के साथ कूटनीतिक प्रयासों के दौरान बड़े अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यासों को निलंबित कर दिया था और उन्हें "उकसावे वाला" बताया था।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
मध्यप्रदेश के धार जिले के निसरपुर स्थित माता शबरी आदिवासी कन्या छात्रावास से अव्यवस्थाओं और घटिया भोजन से परेशान 40...
टर्बुलेंस हादसे के बाद Air India की सख्ती: पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग तेज, दो रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आने से बढ़ी चिंता
राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव