द्रौपदी मुर्मू ने देखी फिल्म ‘तन्वी : द ग्रेट’, अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर स्पेशल स्क्रीनिंग की फोटोज शेयर कर कहा- हमारे लिए गर्व का पल

फिल्म की खास स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में हुई

द्रौपदी मुर्मू ने देखी फिल्म ‘तन्वी : द ग्रेट’, अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर स्पेशल स्क्रीनिंग की फोटोज शेयर कर कहा- हमारे लिए गर्व का पल

अनुपम खेर का कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का फिल्म ‘तन्वी : द ग्रेट’ देखना उनके लिए गर्व का पल है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता और फिल्मकार अनुपम खेर का कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का फिल्म ‘तन्वी : द ग्रेट’ देखना उनके लिए गर्व का पल है। फिल्म ‘तन्वी : द ग्रेट’ की खास स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में हुई। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट भी शामिल हुई, जिनमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, करण टेकर और शुभांगी शामिल थे। अनुपम खेर ने फिल्म ‘तन्वी : द ग्रेट’ का निर्देशन करने के अलावा इसमें अभिनय भी किया है।

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्पेशल स्क्रीनिंग की फोटोज शेयर कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- यह हमारे लिए गर्व का सबसे बड़ा पल था कि देश की राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर ने हमारी फिल्म देखी और अंत में उसकी सराहना की। यह एक सपना सच होने जैसा था। एक निर्देशक के तौर पर देश के सबसे बड़े पद से ऐसा समर्थन मिलना मेरे लिए सच में कुछ भी हो सकता है वाला पल है।

बोमन ईरानी ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘तन्वी : द ग्रेट’ की टीम के लिए एक गर्वभरा और विनम्र करने वाला लम्हा, जब देश की राष्ट्रपति ने हमारी फिल्म देखी और तारीफ की। यह बहुत ही खास और दुर्लभ मौका था, ऐसा मौका जो याद दिलाता है कि हम यह सब क्यों करते हैं। अनुपम खेर, हमें इस अनमोल सफर का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद। फिल्म ‘तन्वी : द ग्रेट’ में शुभांगी दत्त मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर और इयान ग्लेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। निर्देशन और कहानी अनुपम खेर की है। इस फिल्म का निर्माण अनुपम खेर स्टूडियोज ने एनएफडीसी (राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम) के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी।

 

Read More एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण को लेकर बवाल : पुलिस और किसानों के बीच झड़प, लाठीचार्ज मेंं विधायक अभिमन्यु पूनिया घायल  

Read More दक्षिण अफ्रीका में 60 हजार से ज्यादा पेंग्विन भूख से मरे, सारडीन मछली का गायब होना बना कारण

Read More ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, नए कानून के तहत 3.3 करोड़ डॉलर तक के जुर्माने का प्रावधान 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

साथ आए युवक ने युवती को आनासागर झील में धकेला, जलकुंभी निकाल रहे युवक ने बचाया  साथ आए युवक ने युवती को आनासागर झील में धकेला, जलकुंभी निकाल रहे युवक ने बचाया 
शहर की आनासागर झील के रामप्रसाद घाट पर सुबह एक युवक ने अपने साथ आई युवती को झील में धक्का...
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित