आखिरकार मारा गया खूंखार ड्रग माफिया: मौत के बाद मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारतीय दूतावास ने इंडियंस को घर से बाहर नहीं निकलने की दी चेतावनी

मेक्सिको में हिंसा: ड्रग किंगपिन 'एल मेंचो' की मौत के बाद अलर्ट

आखिरकार मारा गया खूंखार ड्रग माफिया: मौत के बाद मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारतीय दूतावास ने इंडियंस को घर से बाहर नहीं निकलने की दी चेतावनी
ड्रग लॉर्ड 'एल मेंचो' की मौत के बाद मेक्सिको में भारी हिंसा भड़क उठी है। भारतीय दूतावास ने नागरिकों को घरों के भीतर रहने और आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने की सलाह दी है।

मेक्सिको। मेक्सिको से बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि मिलिट्री के एक बड़े ऑपरेशन में मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर, किंगपिन और जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के हेड एल मेंचो की मौत हो गई है, जिसके बाद पूरे राज्य में हालात लगातार बेकावू होते जा रहे हैं और अधिकतर राज्यों में हिंसा भड़क उठी है। मेक्सिको में हालात बिगड़ने के बाद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि वो अपना ध्यान रखें और अग्रिम आदेशों तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलें।

इसके आगे भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि मेक्सिको में सिक्योरिटी ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिसके कारण उससे जुड़ी रोड़े जाम है तथा साथ ही आपराधिक गतिविधियां भी हो रही है तो आप लोग अपने अपने घरों में ही रहे। इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी में 911 डायल करने या दूतावास के नंबर +52 55 4847 7539 पर संपर्क करने की भी सलाह दी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर अमेरिकी शिकंजा : भारत की 4 कंपनियों पर लगाया बैन, 3 नागरिक भी निशाने पर ईरान पर अमेरिकी शिकंजा : भारत की 4 कंपनियों पर लगाया बैन, 3 नागरिक भी निशाने पर
पेट्रोलियम-पेट्रोकेमिकल कारोबार से संबंधों के आरोप में भारत की 4 कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप प्रशासन...
भाजपा सरकार है या दुकानदार? JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर अखिलेश का तंज, बोले-कमीशन भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी है और निजीकरण उसका जुगाड़ 
समझाइश के लिए बुलाया, विवाद बढ़ा तो चाकूबाजी; नवजात बेटे के पिता की मौत
फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
बुजुर्ग माता-पिता से बदसलूकी पड़ेगी भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल; जानें पूरा प्लान 
राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार